Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4000mAh बैटरी और 13MP सेल्फी कैमरा के साथ मात्र 8,999 रु में लॉन्च हुआ ये फोन

देशी मोबाइल कम्पनी Kult ने आज भारतीय बाजार में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ Kult Impulse नाम का एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस बजट फोन का...

देशी मोबाइल कम्पनी Kult ने आज भारतीय बाजार में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ Kult Impulse नाम का एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस बजट फोन का सबसे खास फीचर है इसका 5.99 इंच का डिस्प्ले जो 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ है और दूसरा खास फीचर है फेस अनलॉक.


Third party image reference
इस फोन की कीमत की बात करें तो कुल्ट का यह स्मार्टफोन मात्र 8,999 रूपये में लॉन्च हुआ है और यह 15 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इस कीमत में यह शाओमी के रेडमी 5 और रेडमी 4 को कड़ी टक्कर देगा.
Kult Impulse का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन के डिस्प्ले के बारे में तो आपको पहले ही बता दिया हूँ कि इसमें 5.99 इंच की डिस्प्ले है. डिस्प्ले का रिजोल्युसन 720x1440 पिक्सेल्स है. फोन को मीडियाटेक MTK6739 प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस फोन में 3GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13MP का है जो ऑटो फोकस सपोर्ट करता है और डुअल LED फ़्लैश से लैस है. जबकि फ्रंट में भी आपको 13MP का कैमरा दिया गया है ताकि सेल्फी लवर्स को भी यह फोन आकर्षित करे. फ्रंट कैमरे में भी LED फ़्लैश दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के nougat 7.1.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो फोन के रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. बैटरी 4000mAh की लगी है जो काफी अच्छा बैकअप देगी.

No comments

Latest Articles