जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल ने जियो से भी सस्ता और किफायती दो नए प्रीपेड डेटा ऐड ऑन पैक लॉन्च किया है. क...
जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी भारती एयरटेल ने जियो से भी सस्ता और किफायती दो नए प्रीपेड डेटा ऐड ऑन पैक लॉन्च किया है. कम्पनी ने एक 49 रु और दूसरा 96 रूपये का ये ऐड ऑन प्लान पेश किया है.
Third party image reference
सबसे पहले 49 रूपये के ऐड-ऑन डेटा पैक की बात करें तो इसमें आपको 3GB डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 3 दिन रहेगी. वहीँ 96 रूपये वाले में कुल 6GB डेटा का लाभ दिया जायेगा और इसमें 7 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. ये दोनों ही प्लान फ़िलहाल सभी यूजर्स के लिए मान्य नहीं है और इस प्लान का बेनिफिट लेने के आपके एयरटेल सिम में कोई कॉम्बो पैक एक्टिव होना जरुरी है.
Third party image reference
जैसे अगर आप एयरटेल का 448 रु प्लान यूज कर रहे हैं तो आपको इस प्लान में डेली 1.4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS पुरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिला होगा. अब ऐसे में आप 49 रु या 96 रूपये के ऐड ऑन डेटा पैक से रिचार्ज कर लाभ ले सकते हैं.
और ऐसी स्थिति में इन दोनों ऐड ऑन प्लान की वैलिडिटी आपके 448 रु प्लान में बराबर हो जाएगी. यानी जब तक आपका कॉम्बो प्लान चलेगा उस दिन तक इन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
रिलायंस जियो की बात करें तो जियो के पास 11 रु, 21 रु, 51 रु और 101 रूपये के चार-चार डाटा ऐड ऑन पैक हैं. जियो के 51 रु प्लान में आपको 3GB डेटा मिलता है. और एयरटेल ने सिर्फ 49 रु में 3GB देना शुरू किया है. इस तरह जियो से सस्ता एयरटेल का ऐड ऑन डेटा पैक है.


No comments