Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी यूजर्स हुए हैरान! Honor ने लॉन्च किया 24MP सेल्फी कैमरा वाला फोन मात्र 6,400 रु में!

Copyright Holder: Teknikal Raman हॉनर ने बजट स्मार्टफोन  Honor Play 7  को चीन में लॉन्च किया है. इस फोन के जिस फीचर को ज्यादा हाईलाइट क...


Copyright Holder: Teknikal Raman
हॉनर ने बजट स्मार्टफोन Honor Play 7 को चीन में लॉन्च किया है. इस फोन के जिस फीचर को ज्यादा हाईलाइट किया गया है वो है इस फोन का फ्रंट सेल्फी कैमरा जोकि 24 मेगापिक्सेल का दिया गया है. इसके अलावा 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में इसका डिस्प्ले दूसरा हाईलाईटेड फीचर है.
हॉनर प्ले 7 की कीमत और उपलब्धता-

Third party image reference
हॉनर प्ले 7 की कीमत चीन में CNY 599 रखी गयी है यानी कि करीब 6,400 रूपये. चीन में यह फोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है और ये ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएन्ट्स में मिल रहा है. इंडिया में यह बजट स्मार्टफोन कब आयेगा, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दी गयी है.
Honor Play 7 का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
हॉनर का ये स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo 8.1 पर आउट-ऑफ़-द बॉक्स चलता है. इस हैंडसेट में आपको 5.45 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है.

Third party image reference
इस फोन को कम्पनी ने मीडियाटेक के क्वैड कोर प्रोसेसर MT6739 SoC से लैस किया है और इसमें हॉनर ने 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी है. हालाँकि इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है जिसमें आप 256GB क्षमता वाले मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हॉनर प्ले 7 में आपको 13MP का रियर कैमरा डुअल टोन LED फ़्लैश PDAF, ऑटोफोकस और 4x डिजिटल ज़ूम के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 24MP का शानदार सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसके साथ सॉफ्ट LED फ़्लैश दिया गया है.

Third party image reference
हॉनर प्ले 7 में आपको 3020mAh की बैटरी मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि जरुरी फीचर्स दी गयी है. फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेन्सर्स दिए गए हैं. हालाँकि इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है. इस फोन का वजन 142 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 8.3mm है.
दोस्तों, आपको हॉनर का ये बजट सेल्फी कैमरा फोन कैसा लगा? कमेन्ट करके अवश्य अपनी राय दें.
धन्यवाद!

No comments

Latest Articles