Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया का धमाका! पेश किया महज 53 रु और 92 रु का Add-On डेटा पैक!

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि भारत में इन्टरनेट चलाना और कॉलिंग करना कितना सस्ता होता जा रहा है. टेलिकॉम कम्पनियां एक दुसरे से आगे निकल जाने...

दोस्तों, आप जानते ही हैं कि भारत में इन्टरनेट चलाना और कॉलिंग करना कितना सस्ता होता जा रहा है. टेलिकॉम कम्पनियां एक दुसरे से आगे निकल जाने की होड़ में सस्ते से सस्ता प्लान पेश कर रही है. इसी कड़ी में आज आईडिया सेलुलर ने दो नए ऐड-ऑन डेटा पैक लॉन्च किया है, ताकि वो जियो और एयरटेल से टक्कर ले सके.


Copyright Holder: Teknikal Raman
आईडिया ने 53 रूपये और 92 रूपये का ऐड ऑन पैक पेश किया है. ये प्लान अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए डाटा ऐड ऑन पैक की तरह काम करेगा. इसका मतलब ये हुआ कि अगर आपके मौजूद प्लान का किसी दिन डेटा जल्दी ख़त्म हो जाता है तो ऐसे में आप इन ऐड ऑन पैक्स से रिचार्ज कर तुरंत इन्टरनेट का लुत्फ़ उठा सकते हैं.
आईडिया ऐड ऑन पैक- 53 रूपये

Third party image reference
इस प्लान में आईडिया के प्रीपेड यूजर्स को 3GB 3G/4G इन्टरनेट डेटा मिलेगा. इस पैक की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की होगी. हालाँकि अगर आप अपने मौजूदा प्लान के साथ इस पैक को लेते हैं तो इसकी वैलिडिटी आपके उसी प्लान जितनी हो जाएगी जिसे आप पहले से यूज कर रहे हैं.
उदाहरण के तौर पर मान लीजिये आप आईडिया का कोई 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और उसकी वैलिडिटी अभी भी 50 दिन बची है और आप इस 53 रु के पैक से रिचार्ज करते हैं तो इसमें जो 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है वो गायब हो जाएगी और आपको 50 दिन की वैलिडिटी दिखने लगेगा.
आईडिया ऐड ऑन पैक- 92 रूपये

Third party image reference
आईडिया के इस 92 रु के डाटा ऐड ऑन पैक में आपको कुल 6GBइन्टरनेट डेटा 3G/4G स्पीड में चलाने के लिए मिलेगा. इस पैक की वैधता 7 दिन तक की होगी. और ये पैक भी अपने वर्तमान पैक के दौरान रिचार्ज करते हैं तो इसकी भी वैलिडिटी उसी अनुसार हो जाएगी.

आईडिया ने ये दोनों ऐड ऑन पैक एयरटेल के बाद लॉन्च किया है क्योंकि एयरटेल ने पिछले ही सप्ताह 49 रु और 92 का ऐड ऑन डाटा पैक लॉन्च किया था ताकि जियो के पैक्स से मुकाबला कर सके. आईडिया का ऐड ऑन पैक आपको कैसा लगा, कमेन्ट करते जरुर बताएं.

No comments

Latest Articles