Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है दुनिया का पहला फोन जिसमें है 1024GB इंटरनल मेमोरी, कीमत जानकर हो जायेंगे हैरान!

Third party image reference दोस्तों, एक चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ने ऐसा फोन लॉन्च किया है. शायद आप इस कम्पनी का नाम पहले कभी न...


Third party image reference
दोस्तों, एक चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ने ऐसा फोन लॉन्च किया है. शायद आप इस कम्पनी का नाम पहले कभी नहीं सुने होंगे. इस कम्पनी का नाम है Smartisan और इसने 1TB स्टोरेज वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Smartisan R1 लॉन्च करके सबको हैरान कर दिया है.

Third party image reference
ये दुनिया का पहला फोन हो गया है जो 1024GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आया है. अभी सभी कम्पनियां ज्यादा से ज्यादा 256GB तक की स्टोरेज वाला ही स्मार्टफोन मार्केट में ला रही है.
फ्लैगशिप फोन Smartisan R1 में 6.17 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 लगा हुआ है. इस फोन को कम्पनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से Powered किया है.

Third party image reference
यह फोन चार तरह के स्टोरेज वेरिएंट में है. इस फोन का 6GB रैम वेरिएंट 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ आता है. जबकि 8GB रैम वेरिएंट 128GB या 1TB इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP और 20MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में भी दमदार कैमरा है, फ्रंट सेल्फी कैमरा 24MP का f/2.0 अपर्चर के साथ है.

Third party image reference
Smartisan के इस फोन में आपको 3600mAh की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलता है. इस फोन में आप डुअल सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और ये 4G Volte सपोर्ट करता है.
अब कीमत की बात करते हैं. Smartisan R1 के 1TB यानी 1024GB स्टोरेज वाले की प्राइस है RMB 8848, मतलब इंडिया में इसकी कीमत होगी करीब 94,000 रूपये. और इसके बाकी वेरिएन्ट्स की कीमत भी आपको बता देते हैं. 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले की कीमत 37,200 के करीब है और 6GB रैम + 128GB मेमोरी वाले की प्राइस 42,500 के आसपास है.

Third party image reference
इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,800 रु के करीब है. अभी ये फोन केवल चीन में ही लॉन्च हुआ है और बिक रहा रहा है, इसलिए इसकी कीमत इंडिया में क्या होगी, अनुमान ही लगाया जा सकता है.

No comments

Latest Articles