Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी Mi Mix 2 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब कीमत रह गयी है बस इतनी!

जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपने पिछले साल के प्रीमियम स्मार्टफोन  Mi Mix 2  की कीमत में भारी कटौती की है. यह एक बेजेल लेस स्मार्टफोन है. कम्...

जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपने पिछले साल के प्रीमियम स्मार्टफोन Mi Mix 2 की कीमत में भारी कटौती की है. यह एक बेजेल लेस स्मार्टफोन है. कम्पनी ने यह फोन अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 35,999 रूपये थी.

Third party image reference
लॉन्चिंग के बाद पहली बार इस साल जनवरी में मी मिक्स 2 की कीमत 3000 रु कम की गयी थी. और अब दूसरी बार फिर से शाओमी ने इस फोन की कीमत में 3000 रूपये की कटौती कर दी है. इसलिए अब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सिर्फ 29,999 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
शाओमी मी मिक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की बात की जाय तो इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है. इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है.
फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस किया गया है और इसमें आपको 6GB की रैम मिलती है. इंटरनल मेमोरी 128GB दी गयी है.

Third party image reference
अब कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 12MP का है और इसके साथ LED फ़्लैश लाइट भी है. वहीँ फ्रंट कैमरा 5MP का मिलता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही इसके अलावा फोन में फेसिअल अनलॉक फीचर भी दिया हुआ है.
शाओमी मी मिक्स 2 में आपको 3400mAh की बैटरी देखने मिलती है. फोन का वजन 185 ग्राम है और थिकनेस महज 7.7mm है.

No comments

Latest Articles