Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डुअल रियर कैमरा के साथ Honor 7A और Honor 7C हुआ लॉन्च! रेडमी 5 और नोट 5 को देगा कड़ी टक्कर!

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज 22 मई को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किये. ये दोनों स्मार्टफोन Honor 7A और Ho...

हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने आज 22 मई को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च किये. ये दोनों स्मार्टफोन Honor 7A और Honor 7C है. इन फोन्स को एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट और अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा.


Third party image reference
आपको बता दूँ कि चीन में ये फोन मार्च-अप्रैल में ही लॉन्च कर दिया गया था. दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रूपये से कम रखी गयी है और ये फोन्स शाओमी के रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 को कड़ी टक्कर दे सकता है. हॉनर 7C और हॉनर 7A का डिज़ाइन लगभग एक जैसा है. अंतर सिर्फ डिस्प्ले साइज़ और प्रोसेसर का है. यहाँ तक कि कैमरा और बैटरी कैपेसिटी भी सेम है.
हॉनर 7A का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
ॉनर का ये बजट फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर बेस्ड EMUI 8.0 पर चलता है. इसमें 5.7 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जो कि 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है.
फोन को क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 430 से लैस किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा मिल जाता है, वहीँ फ्रंट में 8MP का कैमरा सॉफ्ट LED फ़्लैश लाइट के साथ दिया गया है. इस फोन में 256GB तक की एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सके हैं.
हॉनर 7A फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो कि डिवाईस के रियर पैनल में सेटअप है. अन्य सेंसर में accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसोर्स दिए गए हैं. इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिल जाता है. फोन का वजन 150 ग्राम है और थिकनेस 7.8mm है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है.
हॉनर 7C का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
हॉनर के इस दुसरे फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले ही 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और इसको एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस से लैस किया गया है.
फोन में क्वालकॉम का ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है. हॉनर ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है. इस फोन का पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है जबकि दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है.

Third party image reference
इस फोन में भी हॉनर 7A की तरह डुअल रियर कैमरा 13MP और 2MP का दिया गया है. फ्रंट कैमरा भी 8MP का ही है. इसमें भी आप 256GB क्षमता तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. इसका भी फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में मौजूद है.
हॉनर 7C में भी फेस अनलॉक की सुविधा दी गयी है. इस फोन का वजन 164 ग्राम है और मोटाई 7.8mm है. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें भी 3000mAh की ही बैटरी दी गयी है.
हॉनर 7A और हॉनर 7C की कीमत-

Third party image reference
हॉनर ने 8,999 रूपये की कीमत पर Honor 7A को इंडिया में लॉन्च किया है. यह फोन फ्लिप्कार्ट पर 29 मई से दिन के 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. हॉनर 7C की कीमत की बात करें तो इसका 3GB रैम वेरिएंट 9,999 रूपये में आया है.
जबकि 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 11,999 रूपये रखी गयी है. हॉनर 7C को एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न से 31 मई को बेचा जायेगा. ये दोनों ही स्मार्टफोन आप ब्लू, ब्लैक या गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे.

No comments

Latest Articles