पैनासोनिक ने आज सोमवार 7 मई को अपना P सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च किया. पैनासोनिक के इस फोन का नाम है Panasonic...
पैनासोनिक ने आज सोमवार 7 मई को अपना P सीरीज का एक बजट स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च किया. पैनासोनिक के इस फोन का नाम है Panasonic P95, जिसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस किया गया है, और ये 4G Volte सपोर्ट करता है.
Third party image reference
कम्पनी ने इस फोन की कीमत सिर्फ 4,999 रूपये रखी है. हालाँकि पैनासोनिक के इस फोन को महज 3,999 रु में भी आप फ्लिप्कार्ट के बिग शॉपिंग डे सेल के दौरान ले सकते हैं. फ्लिप्कार्ट का यह सेल 13 मई से 16 मई तक चलने वाला है. पैनासोनिक पी95 को गोल्ड, ब्लू और ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है.
Panasonic P95 का Specifications-
Third party image reference
पैनासोनिक के इस बजट स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट है और ये एंड्राइड nougat 7.1.2 ओएस पर चलता है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 128GB तक सपोर्ट करता है. डिस्प्ले 5 इंच की एचडी रिजोल्युसन में दी गयी है. फोन में क्वैड कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 210 लगा है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में आपको 1GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी. पैनासोनिक का यह फोन 8MP के रियर कैमरे के साथ है, इस रियर कैमरे में LED फ़्लैश लाइट भी है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इस फोन में wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम हैं. फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेन्सर्स मौजूद हैं. इस फोन में पैनासोनिक ने 2300mAh की बैटरी लगाया है. पैनासोनिक P95 का वजन 164 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.95mm है.


No comments