दोस्तों, आपको मालूम ही होगा कि शाओमी का ये रेडमी S2 फोन चीन में पिछले सप्ताह लॉन्च हो चूका है. और अब इस फोन का बेसब्री से इंतजार इंडिया के...
दोस्तों, आपको मालूम ही होगा कि शाओमी का ये रेडमी S2 फोन चीन में पिछले सप्ताह लॉन्च हो चूका है. और अब इस फोन का बेसब्री से इंतजार इंडिया के लोग कर रहे हैं. खबर है कि 7 जून को इस फोन को रेडमी Y2 के नाम से भारत में पेश किया जायेगा. कम्पनी ने सोशल मीडिया चैनल पर इस फोन के लॉन्च होने के संकेत दिए हैं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी S2 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 999 है, यानी लगभग 10,600 रूपये. इसी कीमत के आसपास भारत में भी यह फोन आएगा. इसके दुसरे वेरिएंट की बात करें तो वो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत इंडिया में 13,900 रूपये होने की उम्मीद है.
शाओमी रेडमी S2 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस फोन में शाओमी ने 5.99 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया है. फोन एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो पर बेस्ड MIUI 9.5 पर चलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
इस फोन के पहले वेरिएंट में 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी है जबकि दुसरे में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी है. रेडमी S2 में डुअल सिम स्लॉट के साथ डेडिकेटेड एक्सटर्नल माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है. यानी कि आप दो सिम और एक मेमोरी कार्ड एकसाथ यूज कर पाएंगे.
Third party image reference
इस फोन का हाईलाइटिंग फीचर है कैमरा, शाओमी का यह फोन 12MP और 5MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है. वहीँ फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 3080mAh की लगी है.
Third party image reference

No comments