Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Zenfone Live L1 होगा आसुस का पहला Android Go स्मार्टफोन, 17 मई को होने वाला है लॉन्च

ताईवान की कम्पनी आसुस ने बुधवार को कहा कि वह बजट रेंज में Android Go पर आधारित अपना पहला फोन जल्द लॉन्च करेगा. इस स्मार्टफोन का नाम Zenfon...

ताईवान की कम्पनी आसुस ने बुधवार को कहा कि वह बजट रेंज में Android Go पर आधारित अपना पहला फोन जल्द लॉन्च करेगा. इस स्मार्टफोन का नाम Zenfone लाइव L1 होगा और इसे 17 मई को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जायेगा.


Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो का फुल व्यू डिस्प्ले होगा. डिस्प्ले का साइज़ 5.45 इंच होगा और यह एंड्राइड 8.1 ओरियो ( गो एडिशन ) पर चलेगा. फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया जायेगा. आसुस के इस फोन में डुअल सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा.

Third party image reference
इस बजट फोन में आपको 1GB की रैम मिलेगी और इंटरनल मेमोरी 16GB की रहेगी. प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर जो 1.4GHz पर clocked है वो इस फोन में दिया जायेगा.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश और PDAF सपोर्ट के साथ रहेगा. वही फ्रंट कैमरा 5MP का बिना फ़्लैश के साथ होगा. आसुस के इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं रहेगा. बैटरी 3000mAh की दी जाएगी.

No comments

Latest Articles