Third party image reference आजकल सोशल मीडिया साइट्स और ऐप्स का उपयोग बेतहाशा बढ़ गया है. सबसे ज्यादा इस्तेमाल तो व्हाट्सऐप और फेसबुक क...
Third party image reference
आजकल सोशल मीडिया साइट्स और ऐप्स का उपयोग बेतहाशा बढ़ गया है. सबसे ज्यादा इस्तेमाल तो व्हाट्सऐप और फेसबुक का हो रहा है. व्हाट्सऐप पर आये दिन फेक न्यूज और अफवाहें भी फैलायी जा रही है. लोग सोशल मीडिय का इस्तेमाल गलत कामों में ज्यादा करने लगे हैं. इसलिए सरकार ने इस तरह के सोशल मीडिया पर टैक्स लगाने का फैसला लिया है.
Third party image reference
दोस्तों, आपलोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि ये फैसला भारत सरकार ने नहीं बल्कि युगांडा की सरकार ने लिए है. जी हाँ, युगांडा की संसद में व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, वाइबर जैसी तमाम सोशल मीडिया ऐप और साइट्स यूज करने वालों पर टैक्स लगाने वाले कानून को मंजूरी दे दी है.
Third party image reference
युगांडा की गवर्नमेंट ने टैक्स की रकम भी तय कर दी है. इस तरह के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों को रोज 0.05 डॉलर टैक्स चुकाने होंगे यानी भारतीय रूपये के हिसाब से 3.35 रूपये रोज देने पड़ेंगे. आपको बता दें कि युगांडा के राष्ट्रपति का नाम योवेरी मुसेवनी है और उन्होंने भी इस फैसले और कानून को सपोर्ट किया है.
Third party image reference
उनका कहना है कि इस कानून से फालतू दिनभर चैट करते रहना और अफवाहों को रोकने में मदद मिलेगी. युगांडा में यह सोशल मीडिया टैक्स 1 जुलाई से लागू होने वाला है.


No comments