Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

18:9 डिस्प्ले और डुअल 4G VoLTE सपोर्ट के साथ Comio X1 इंडिया में लॉन्च, कीमत है 7,499 रु

दोस्तों, आज सोमवार 23 जुलाई को भारत में Comio ब्रांड का एक नया स्मार्टफोन Comio X1 लॉन्च हुआ. ये फोन रेडमी 5 और रियलमी 1 जैसे स्मार्टफोन क...

दोस्तों, आज सोमवार 23 जुलाई को भारत में Comio ब्रांड का एक नया स्मार्टफोन Comio X1 लॉन्च हुआ. ये फोन रेडमी 5 और रियलमी 1 जैसे स्मार्टफोन को डुअल 4G सपोर्ट और फेसिअल रिकग्निशन फीचर के साथ टक्कर देगा. यह स्मार्टफोन तीन तरह के कलर वेरिएंट में आया है- लाल, काला और गोल्ड.


Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कुछ हाईलाइटेड फीचर्स हैं फुलव्यू एचडी+ डिस्प्ले और 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस फैसिलिटी के साथ. इसके अलावा यह फोन 1 साल की वारंटी के साथ आता है और वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी. इतना ही नहीं 30 दिनों की फोन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जाएगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि Comio ने अपना X सीरीज का पहला स्मार्टफोन Comio X1 नोट दो महीने पहले लॉन्च किया था. यह एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन था. और इस फोन की कामयाबी के बाद कम्पनी ने इस सीरीज का ये नया फोन Comio X1 इंडियन मार्केट में उतारा है.

Third party image reference
Comio X1 full Specifications-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और खास बात ये है कि आप इन दोनों ही स्लॉट में एक साथ 4G सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. Comio का ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है.
फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको मीडियाटेक का MT6739 क्वैड कोर प्रोसेसर मिलता है. जिसके साथ 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में आप 128GB क्षमता तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट कैमरा की बात करें तो फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. ये कैमरा फेसिअल रिकग्निशन फीचर से लैस है.
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में डुअल 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो, यूएसबी पोर्ट, OTG सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि दी गयी है. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो फोन के रियर पैनल में सेटअप है. Comio X1 में बैटरी 3050mAh की लगी है. फोन का वजन 127 ग्राम है और थिकनेस 8.3mm है.

Third party image reference
Comio X1 की कीमत और ऑफर-
इस स्मार्टफोन की कीमत रखी गयी है सिर्फ 7.499 रूपये. और ये फोन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिप्कार्ट, पेटीएम, स्नेपडील और शॉपक्लुज से ख़रीदा जा सकता है. वहीँ रिलायंस जियो की तरफ से 2200 रूपये का कैशबैक भी मिलेगा अगर आप अपना पहला रिचार्ज 198 रु या 299 रु के प्लान से करते हैं.

No comments

Latest Articles