जी हां दोस्तों, मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto E5 प्लस जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है. लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने घोषणा...
जी हां दोस्तों, मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto E5 प्लस जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है. लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने घोषणा की है कि वो मोटो E सीरीज के इस फोन को 10 जुलाई को भारत में पेश करेगी. 5000mAh की बड़ी बैटरी और बिग डिस्प्ले के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर बेचा जायेगा.
Third party image reference
मोटो E5 प्लस की कीमत-
मोटोरोला ने इस फोन को अप्रैल में ब्राजील में इसे करीब 13,500 रूपये में लॉन्च किया था. हालाँकि इंडिया में इसकी कीमत 10 हजार के आसपास ही रखी जा सकती है. और ऐसे में मोटो का ये E5 प्लस स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और ओप्पो के रियलमी 1 को कड़ी टक्कर देगा.
Third party image reference
मोटो E5 प्लस के फीचर्स-
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है और इसमें आपको 6 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. साथ में एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाने के लिए भी स्लॉट मिलेगा जिसमें आप 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी कार्ड यूज कर पाएंगे.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो मोटो E5 प्लस में आपको 12MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.0, LED फ़्लैश, PDAF और लेज़र ऑटोफोकस फीचर के साथ मिलने वाला है. जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर और सेल्फी लाइट के साथ मिलेगा.


No comments