Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डुअल कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ Vivo Z1i हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Third party image reference चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो ने चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo Z1i लॉन्च किया है जो Z1 का डाउ...


Third party image reference

चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी विवो ने चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन Vivo Z1i लॉन्च किया है जो Z1 का डाउनग्रेडेड वर्जन है. इस नए फोन में AI और ब्यूटी फीचर के साथ 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो का डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन को ब्लैक गोल्ड और ह्यून रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन की कीमत CNY 1,898 रखी गयी है, यानी करीब 19,600 रूपये.


Third party image reference
विवो Z1i का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
विवो का ये लेटेस्ट फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित Funtouch ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को विवो ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से powered किया है. फोन में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. और वहीँ फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा फेस वेक सपोर्ट के साथ दिया है.

Third party image reference
विवो के इस फोन में 4GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. और इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी 256GB तक का लगा सकते हैं. फ़ोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. बैटरी 3260mAh की लगायी गयी है. और फोन की थिकनेस मात्र 7.89mm है.

No comments

Latest Articles