Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग गैलेक्सी On6 आकर्षक डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च !

स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दिग्गज कम्पनी सैमसंग ने आज ऑन सीरीज का एक स्मार्टफोन गैलेक्सी On6 लॉन्च किया. यह स्मार्टफोन सुपर अमोलेड इनफिनिटी ड...

स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दिग्गज कम्पनी सैमसंग ने आज ऑन सीरीज का एक स्मार्टफोन गैलेक्सी On6 लॉन्च किया. यह स्मार्टफोन सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आया है. इस फोन को सैमसंग ने एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर लॉन्च किया है.

Third party image reference
फोन की कीमत-
सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 की कीमत मात्र 14,490 रूपये रखी गयी है. यह फ़ोन 5 जुलाई से फ्लिप्कार्ट और सैमसंग के ऑनलाइन शॉप से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
गैलेक्सी On6 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 293ppi है.
इस फोन को कम्पनी ने अपने खुद के प्रोसेसर Exynos 7870 से लैस किया है जो 1.6GHz पर clocked है. फोन में 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इस गैलेक्सी ऑन6 फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. दोनों ही फ्रंट और बैक कैमरे का अपर्चर साइज़ f/1.9 है. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है.
गैलेक्सी On6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो रियर पैनल में कैमरे के पास मौजूद है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. और फोन की थिकनेस मात्र 8.2mm है.

No comments

Latest Articles