Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आईडिया ने पेश किया 75 रु का प्लान, मिलेगा कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा पूरे 28 दिनों तक !

Third party image reference जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने आज 26 जुलाई को एक नया प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया. यह प्ला...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने आज 26 जुलाई को एक नया प्रीपेड प्लान अपने ग्राहकों के लिए पेश किया. यह प्लान मात्र 75 रूपये का है. इस प्लान में आईडिया वॉईस कॉलिंग के साथ इन्टरनेट डेटा और SMS की सुविधा भी दे रही है. कम्पनी इस सस्ते से प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी भी देगी.

Third party image reference
आईडिया के द्वारा लॉन्च किये गए इस 75 रु के प्लान में वॉईस कॉलिंग लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी मिलेगी. हालाँकि कुल मिलाकर पूरे वैलिडिटी के दौरान केवल 300 मिनट ही फ्री कॉल करने को मिलेगा. यानी इस प्लान में सिर्फ 5 घंटे की कॉलिंग 28 दिनों में की जा सकेगी. डेटा की बात करें तो वो भी महज 1GB ही दिया जायेगा. और टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए 100 SMS मिलेगा.

Third party image reference
आईडिया के इस प्लान की टक्कर में रिलायंस जियो का 98 रूपये का प्लान है. जिसमें जियो के प्रीपेड यूजर्स को बिलकुल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा बिना किसी लिमिट के करने को मिलता है. साथ ही इन्टरनेट डेटा 2GB मिलता है वो भी हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा. इसके अलावा 300 SMS दिया जाता है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles