Third party image reference हुवावे ने आज इंडिया में एकसाथ दो-दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किये. कम्पनी ने ये स्मार्टफोन Nova 3 और Nova 3i नाम...
Third party image reference
हुवावे ने आज इंडिया में एकसाथ दो-दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किये. कम्पनी ने ये स्मार्टफोन Nova 3 और Nova 3i नाम से लॉन्च किया है. आपको बता दें कि चीन में एक महीने पहले ही दोनों स्मार्टफोन लॉन्च किये जा चुके थे. और आज दिल्ली में एक इवेंट के दौरान हुवावे ने इन फोन्स को भारतीय यूजर्स के लिए पेश कर दिया.
Third party image reference
इन दोनों स्मार्टफोन के हाईलाइटिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें लगा 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 6GB रैम, डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप इनके हाईलाइटेड फीचर्स हैं. नोवा 3 और नोवा 3i एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
हुवावे Nova 3 और Nova 3i की कीमत-
Third party image reference
भारत में नोवा 3 की कीमत 34,999 रखी गयी है जबकि नोवा 3i की कीमत 20.990 रूपये तय की गयी है. दोनों ही स्मार्टफोन पर्पल और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेंगे. अमेज़न पर नोवा 3 Iइसकी पहली सेल 7 अगस्त को होगी, वहीँ नोवा 3 की पहली सेल 23 अगस्त को लगेगी.
हुवावे नोवा 3 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करता है. नोवा 3 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले के टॉप में नौच भी मौजूद है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोवा 3 में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ में इसमें 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. हुवावे ने इस फोन में HiSilicon Kirin 970 प्रोसेसर लगाया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP+24MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 24MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, वैसे फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इसका भी इस्तेमाल सिक्यूरिटी के लिए किया जा सकता है. नोवा 3 में बैटरी 3750mAh की लगी है.
हुवावे Nova 3i का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करता है. नोवा 3 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले के टॉप में नौच भी मौजूद है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोवा 3 में आपको 4GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ में इसमें 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. हुवावे ने इस फोन में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर लगाया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 24MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, वैसे फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इसका भी इस्तेमाल सिक्यूरिटी के लिए किया जा सकता है. नोवा 3 में बैटरी 3340mAh की लगी है.


ليست هناك تعليقات