दोस्तों, अभी कुछ दिन ही बीते हैं जब सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फोन गैलेक्सी A6 की कीमत 2000 रूपये कम कर दी थी. और हमनें आपसे कहा था कि इसका जो...
दोस्तों, अभी कुछ दिन ही बीते हैं जब सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फोन गैलेक्सी A6 की कीमत 2000 रूपये कम कर दी थी. और हमनें आपसे कहा था कि इसका जो अपग्रेडेड वेरिएंट गैलेक्सी A6 प्लस है उसकी भी कीमत जल्द ही कम की जाएगी. और हुआ भी ऐसा ही. जी हां, सैमसंग ने गैलेक्सी A6 प्लस की कीमत भी आज 2000 रूपये घटा दी है.
Third party image reference
अब इस फोन की कीमत मात्र 23,990 रूपये रह गयी है. लेकिन इस फोन को आप 3000 रु और सस्ता खरीद सकते हैं. यानी कि ये स्मार्टफोन आपको सिर्फ और सिर्फ 20,990 रूपये में मिल सकता है. इसके लिए आपको सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस को पेटीएम मॉल से ऑनलाइन खरीदना होगा. और 3000 रूपये का कैशबैक आपको पेटीएम वॉलेट में प्रोडक्ट शिप होने के बाद मिल जायेगा. इस तरह ये फोन आपको मात्र 20,990 रु में मिल जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
डुअल नैनो सिम स्लॉट वाला यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले मिलता है. हैंडसेट को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
इस फोन में आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फोन 256GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है. गैलेक्सी A6 प्लस के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में 16MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है.


No comments