Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

डुअल सिम स्लॉट के साथ JioPhone 2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत !

Third party image reference जी हां दोस्तों, आज रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने 41वे एनुअल जनरल मीटिंग में जियोफोन 2 लॉन्च किया...


Third party image reference

जी हां दोस्तों, आज रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने 41वे एनुअल जनरल मीटिंग में जियोफोन 2 लॉन्च किया. यह नया जियो फोन लुक और डिजाइन के मामले में पिछले वाले से काफी अलग है. क्योंकि यह 4G फीचर फोन क्वर्टी कीपैड के साथ आया है. कम्पनी की तरफ से इसे लॉन्च करते हुए कहा गया कि यूजर्स की डिमांड थी कि कोई ऐसा फोन लॉन्च किया जाये जिसमें आसानी से टाइप की जा सके, इसलिए यह क्वर्टी कीपैड वाला जिओफोन लॉन्च किया गया.


Third party image reference
इस नए जियोफोन में हॉरिजॉन्टल डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का आकार 2.4 इंच है. जिसका रिजोल्युसन 320x240 पिक्सेल्स है. इस हैंडसेट में 512MB की रैम दी गयी है और 4GB की इंटरनल मेमोरी भी दी गयी है. इसके साथ ही इसमें 128GB क्षमता तक का माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है.
जियोफोन 2 में कम्पनी ने डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया है. दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करते हैं. पुराने वाले जियोफोन में जियो ने सिंगल सिम स्लॉट ही दी थी. इस नए फोन में अब सेकेंडरी सिम भी इस्तेमाल आप कर सकेंगे.

Third party image reference
जियो के इस फीचर 4G फोन में आपको 2MP का रियर कैमरा भी मिलता है और फ्रंट में एक VGA कैमरा भी दिया गया है जिससे आप विडियो कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे. इस फोन में जल्द ही व्हाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप भी सपोर्ट करेंगे.
इस 4G फीचर फोन में wifi, जीपीएस और NFC सपोर्ट भी दी गयी है और बिल्ट इन एफएम रेडियो भी दी गयी है. यह फोन लाउडस्पीकर के साथ है और इसमें 2000mAh की बैटरी दी गयी है. इसके क्वर्टी कीपैड के साथ 4 नेविगेशन कण्ट्रोल key भी दिए गए हैं.

Third party image reference
जियो ने इस ने जियोफोन की कीमत 2,999 रूपये रखी है और इसकी बुकिंग 15 अगस्त को शुरू होगी.

No comments

Latest Articles