Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो A5 लॉन्च हुआ 4320mAh की दमदार बैटरी के साथ, जानें कीमत व फीचर

Third party image reference चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन ओप्पो A5 लॉन्च कर दिया. इस फोन के बारे...


Third party image reference
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज चीन में ही अपना एक नया स्मार्टफोन ओप्पो A5 लॉन्च कर दिया. इस फोन के बारे में पिछले कई दिनों से लीक्स और रयूमर्स आ रहे थे. और आज फाइनली ये फोन मार्केट में लॉन्च हो चूका है.
इस फोन में खास फीचर्स हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप, AI सेल्फी कैमरा, नौच डिस्प्ले और दमदार बैटरी. ओप्पो के इस फोन में 4320mAh की बैटरी लगी है जो 14 घंटे का विडियो प्लेबैक टाइम और 11 घंटे का गेमिंग टाइम देने की क्षमता रखती है.

Third party image reference
ओप्पो A5 की कीमत-
ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो यह फोन चीन में CNY 1500 में लॉन्च किया गया है यानी लगभग इसकी कीमत 15,500 रूपये रखी गयी है. चीन में यह फोन प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो चूका है. इंडिया में कम्पनी इस फोन को कब लाएगी, इसकी कोई खबर फ़िलहाल नहीं दी गयी है. ओप्पो A5 की सेल 13 जुलाई से शुरू हो जाएगी. यह फोन ब्लू और पिंक कलर में मिलेगा.

Third party image reference
ओप्पो A5 का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है और ये डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है और साथ ही डिस्प्ले के टॉप में नौच भी है. डिस्प्ले को 2.5D कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है.
इस फोन में ओप्पो ने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है जो कि 1.8GHz पर clocked है. फोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी मिल जायेगा. एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी इस फोन में 256GB तक का यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो A5 में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. प्राइमरी कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 और सेकेंडरी का f/2.4 है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ मिल जाता है. ये फ्रंट कैमरा AI ब्यूटी फीचर से भी लैस है.

No comments

Latest Articles

Popular Posts