Third party image reference दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि सैमसंग साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी है जो स्मार्टफोन, टीवी...
Third party image reference
दोस्तों, आप सभी जानते ही हैं कि सैमसंग साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पनी है जो स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और कई तरह के प्रोडक्ट्स पूरी दुनिया में लॉन्च करती है. हालाँकि इंडिया में ज्यादातर लोग सैमसंग को एक स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर जानते हैं. और हाल ही में इस कम्पनी द्वारा लॉन्च किया गया गैलेक्सी A6 स्मार्टफोन काफी तेजी से बिक रहा है. क्योंकि सैमसंग ने इसकी कीमत में कटौती तो की ही है और साथ ही पेटीएम मॉल पर इस फोन को खरीदने पर 3000 रूपये का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है.
Third party image reference
इस वजह से ये फोन लोगों को किफायती लगने लगा और धड़ल्ले से खरीददारी करने लगे. सैमसंग गैलेक्सी A6 की लॉन्चिंग कीमत थी 21,990 रूपये लेकिन कुछ समय बाद सैमसंग ने इसकी कीमत 2 हजार रूपये कम कर दी और इसकी कीमत हो गयी 19,990 रूपये. लेकिन जैसा कि मैंने आपको बताया कि पेटीएम मॉल पर 3 हजार रूपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर प्राप्त हो जाता है तो इस फोन की वास्तविक कीमत सिर्फ और सिर्फ 16,990 रूपये होती है.
सैमसंग गैलेक्सी A6 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
Third party image reference- 5.6 इंच का एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले
- डुअल नैनो सिम सपोर्ट/ माइक्रो एसडी स्लॉट
- Exynos 7870 ओक्टा कोर प्रोसेसर
- 4GB रैम और 32GB स्टोरेज
- 16MP का रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.0
- फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में सेटअप
- 3000mAh की बैटरी


No comments