Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो के 25MP सेल्फी कैमरा फोन की कीमत हुई 3000 रु तक कम !

चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने अपने Oppo F7 स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रूपये तक की कटौती कर दी है. कम्पनी ने इस फोन के 4GB रैम और...

चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने अपने Oppo F7 स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रूपये तक की कटौती कर दी है. कम्पनी ने इस फोन के 4GB रैम और 64GB वेरिएंट को 21,990 रूपये में में लॉन्च किया था. लेकिन ओप्पो F7 के इस वेरिएंट की कीमत अब 2000 रु कम कर दी गयी है और इसे अब मात्र 19,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.


Third party image reference
ओप्पो F7 के दुसरे वेरिएंट की बात करें तो दूसरा वेरिएंट इंडिया में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आया था, जिसकी कीमत रखी गयी थी 26,990 रूपये. परन्तु अब इस फोन में 3000 रूपये की कटौती के बाद इसकी कीमत रह गयी सिर्फ 23,990 रूपये. ओप्पो F7 का दोनों ही वेरिएंट ई-कॉमर्स साईट अमेज़न, फ्लिप्कार्ट और पेटीएम मॉल पर डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध है.

Third party image reference
ओप्पो के इस फोन के सबसे खास फीचर हैं बेजेल लेस डिस्प्ले और AI से लैस 25MP का सेल्फी कैमरा. इस फोन में 6.23 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो F7 में 16MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश और पोर्ट्रेट मोड फीचर के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ मिलता है. इस स्मार्टफोन में 3400mAh की बैटरी दी गयी है.

Third party image reference
यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन की सिक्यूरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर और साथ ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles