जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने अपने 499 रु के पोस्टपेड प्लान को रिवाईज किया है. और अब इस प्लान में पोस्टप...
जी हां दोस्तों, देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल ने अपने 499 रु के पोस्टपेड प्लान को रिवाईज किया है. और अब इस प्लान में पोस्टपेड यूजर्स को पहले से 87.5 प्रतिशत ज्यादा डेटा का लाभ मिलने वाला है. इनफिनिटी प्लान के तहत एयरटेल का यह प्लान बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान है.
Third party image reference
एयरटेल के इस 499 रूपये के प्लान में अबतक सिर्फ 40GB ही डेटा मिलता था लेकिन प्लान में रिवीजन के बाद अब इसमें टोटल 75GB डेटा का लाभ मिलेगा. इस प्लान में डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग लोकल, एसटीडी के साथ रोमिंग में भी बिना किसी लिमिट के करने को मिलता है. साथ ही 100 टेक्स्ट मेसेज भी भेजने के लिए दिया जाता है.
Third party image reference
इतना ही नहीं एयरटेल इस प्लान में 500GB तक डेटा रोल ओवर की सुविधा भी देता है, यानी कि अगर आपका किसी महीने का डेटा बच जाता है तो वो अगले महीने के प्लान के साथ ऐड कर दिया जाता है. इस प्लान के साथ एक साल की अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप भी बिलकुल मुफ्त मिलती है. 499 रु के इस पोस्टपेड प्लान में आप Wynk TV की सब्सक्रिप्शन के साथ लाइव टीवी और मूवीज का भी आनंद ले सकते हैं.
Third party image reference

No comments