Third party image reference जी हां दोस्तों, मोटोरोला ने आज इंडिया में एक साथ दो दो नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं. लेनोवो की स्वामित्व व...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, मोटोरोला ने आज इंडिया में एक साथ दो दो नए स्मार्टफोन पेश कर दिए हैं. लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने अपना Moto E5 प्लस और मोटो E5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन्स एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर उपलब्ध होंगे. कम्पनी ने इन फोन्स को 18:9 डिस्प्ले के साथ पेश किया है और इनमें दमदार बैटरी लगायी है. मोटो E5 प्लस में 5000mAh की बैटरी है तो वहीँ मोटो E5 में 4000mAh की बैटरी दी गयी है.
Third party image reference
मोटो E5 प्लस और मोटो E5 की कीमत-
कीमत की बात करें तो मोटो E5 प्लस की कीमत भारत में 11,999 रूपये रखी गयी है. जबकि मोटो E5 की कीमत मात्र 9,999 रूपये तय की गयी है. दोनों फोन अमेज़न के साथ मोटो हब्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. मोटो E5 प्लस स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेंगे, वहीँ मोटो E5 गोल्ड और ग्रे रंग में मिलेगा. 11 जुलाई से इनकी सेल शुरू हो जाएगी.
Third party image reference
मोटो E5 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलता है. इस फोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन में डुअल नैनो सिम लगायी जा सकती है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 3GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इसके अलावा इस फोन में आप 128GB की कैपेसिटी वाला एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन के रियर पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
कैमरा डिपार्टमेंट की अब बात करें तो मोटो E5 प्लस में 12MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF, लेज़र ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा सेल्फी लाइट के साथ दिया गया है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन 4G Volte सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो युएसबी पोर्ट दिए गए हैं. सेंसर के तौर पर accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट जैसे जरुरी सेंसर मौजूद हैं.
मोटो E5 प्लस में जैसा कि मैंने आपको ऊपर बता ही दिया कि इसमें आपको 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है जो 18 घंटे का नॉन-स्टॉप विडियो प्लेबैक टाइम देती है. इस फोन के बैटरी को चार्ज करने के लिए साथ में 15 वाट का टर्बोपॉवर चार्जर दिया गया है. इस फोन का वजन 197 ग्राम है और थिकनेस 9.35mm है.
मोटो E5 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.0 पर चलता है. इस फोन में 5.7 इंच का एचडी+ मैक्स विज़न आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन में डुअल नैनो सिम लगायी जा सकती है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इसके अलावा इस फोन में आप 128GB की कैपेसिटी वाला एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन के रियर पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अब बात करें तो मोटो E5 में 13MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF, लेज़र ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा सेल्फी लाइट के साथ दिया गया है.
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन 4G Volte सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो युएसबी पोर्ट दिए गए हैं. सेंसर के तौर पर accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट जैसे जरुरी सेंसर मौजूद हैं. मोटो E5 में आपको4000mAh की पावरफुल बैटरी दी गयी है. इसके साथ 10 वाट का रैपिड चार्जर भी दिया गया है.
Third party image reference

No comments