जी हां दोस्तों आपने सही सुना, भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने 444 रूपये के प्लान में अब डेली 6GB डेटा देना शुरू कर दिया है. क...
जी हां दोस्तों आपने सही सुना, भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने 444 रूपये के प्लान में अब डेली 6GB डेटा देना शुरू कर दिया है. कम्पनी का यह प्लान अन्य प्रीपेड प्लान्स से ज्यादा पॉपुलर है. पहले इस प्लान में 4GB डेटा रोज मिलता था लेकिन BSNL ने आज इस पैक के डेटा बेनिफिट में 50% की बढ़ोतरी कर दी है.
Third party image reference
बीएसएनएल के इस 444 रु प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 6GB डेटा के अलावा अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग करने को मिलती है. हालाँकि इस प्लान में आपको ऑफ-नेट यानी BSNL के अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा नहीं दी जाती है और न ही कोई SMS बेनिफिट दिया जाता है. यह प्लान हैवी डाटा यूजर्स के लिए है. 6GB डेटा ख़त्म होने के बाद भी 60kbps की स्पीड से नेट चलता रहता है. इस प्लान में वैलिडिटी पुरे 60 दिनों की मिलती है.
Third party image reference
इस अपडेटेड प्लान का लाभ सभी BSNL के प्रीपेड ग्राहक ले सकते हैं हालाँकि कम्पनी के द्वारा 444 रु प्लान में किये गए बदलाव को प्रमोशनल बेसिस पर किया गया है और ये 18 जून से अगले 60 दिनों तक ही मान्य है. यानी इसके बाद इस प्लान में फिर से 4GB डेटा ही मिलने लगेगा. जिस तरह रिलायंस जियो से धमाका ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया था कुछ इसी तरह का ऑफर BSNL ने पेश किया है.



No comments