स्मार्टफोन ब्रांड इन्फिनिक्स ने आज बुधवार 11 जुलाई को इंडिया में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 6 Pro लॉन्च किया है. इस किफायती स...
स्मार्टफोन ब्रांड इन्फिनिक्स ने आज बुधवार 11 जुलाई को इंडिया में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 6 Pro लॉन्च किया है. इस किफायती स्मार्टफोन का हाईलाइटिंग फीचर है 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो का फुलव्यू डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, फेस अनलॉक और 4000mAh की तगड़ी बैटरी. कम्पनी ने इस फोन को फ्लिप्कार्ट के साथ पार्टनरशिप करके लॉन्च किया है.
Third party image reference
Infinix हॉट 6 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
इन्फिनिक्स का यह फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो पर चलता है. फोन में आपको 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिलेगा. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
Third party image reference
इस फोन को क्वालकॉम के क्वैड कोर 64 बिट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 425 से लैस किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह बजट फोन 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आया है. इस स्मार्टफोन में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इन्फिनिक्स हॉट 6 प्रो में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, ऑटोफोकस फीचर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है, जिसके साथ सॉफ्ट LED फ़्लैश लाइट दी गयी है. ये फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो यूएसबी, OTG सपोर्ट, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक आदि उपलब्ध है. सेंसर की बात की जाय तो इसमें आपको accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, हॉल सेंसर और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है.
Third party image reference
इन्फिनिक्स हॉट 6 प्रो के बैटरी के बारे में तो आपको पहले ही बता दिया हूं कि इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. इस फोन का वजन 158 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 8.6mm है. इस स्मार्टफोन के साथ इसके बॉक्स में आपको एक चार्जिंग एडैप्टर, यूएसबी केबल, बैक कवर, स्क्रीन गार्ड और सिम एजेक्टर टूल मिलता है.
Third party image reference
इन्फिनिक्स के इस फोन की कीमत तो मात्र 7,999 रूपये है और इसकी बिक्री एक हफ्ते के अन्दर फ्लिप्कार्ट पर शुरू हो जाएगी. यह फोन ब्लैक, गोल्ड और लाल रंग में उपलब्ध होगा. दोस्तों, आपको कैसा लगा इन्फिनिक्स का हॉट 6 प्रो स्मार्टफोन! कमेन्ट करके जरुर बताएं.


Thanks for this usefull article, waiting for this article like this again. judi slot online
ReplyDelete