Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

24 जुलाई को Xiaomi Mi A2 होने वाला है लॉन्च, ये होगी कीमत और फीचर

जी हां दोस्तों, शाओमी अपना एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च करने वाला है. खबर है कि कम्पनी इस बार ग्लोबल इवेंट स्पेन के म...

जी हां दोस्तों, शाओमी अपना एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च करने वाला है. खबर है कि कम्पनी इस बार ग्लोबल इवेंट स्पेन के मेड्रिड शहर में आयोजित करेगी और यहीं ये स्मार्टफोन लॉन्च किया जायेगा. पिछले साल मी A1 ग्लोबली इंडिया में ही लॉन्च हुआ था क्योंकि उस साल ग्लोबल इवेंट दिल्ली में आयोजित हुआ था.

Third party image reference
शाओमी मी A2 कम्पनी का दूसरा एंड्राइड वन फोन होगा जो स्टॉक एंड्राइड वर्जन पर काम करती है, हालाँकि टॉप में शाओमी का MIUI स्किन ही रहता है. इस नए वाले एंड्राइड वन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और पावरफुल क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है.
शाओमी मी A2 फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में है. आउट-ऑफ़-द-बॉक्स ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा. यह फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आयेगा, परन्तु इसमें कोई माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं होगी.
यह स्मार्टफोन आपको 4GB रैम और 6GB रैम वेरिएंट में देखें को मिल सकता है. हालाँकि स्टोरेज के हिसाब से ये फोन चार वेरिएंट में उपलब्ध होगा. पहला 4GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ, दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ, तीसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ और चौथा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आयेगा.

Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो शाओमी मी A2 में 12MP और 20MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा. वहीँ फ्रंट साइड में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया जायेगा. इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगी.
शाओमी मी A2 में बैटरी 3010mAh की होगी और ये क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगा. इस फोन में माइक्रो यूएसबी की जगह हमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट देखने को मिलेगा. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बाकी सभी शाओमी फोन्स की तरह बैक पैनल में रहेगा।

Third party image reference
शाओमी Mi A2 की कीमत-
इस फोन की कीमत स्विस वेबसाइट पर लीक हुई है, उसके मुताबिक Mi A2 की शुरुआती कीमत 19,800 रु हो सकती है। यानी कि 4GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इतनी हो सकती है। जबकि 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,500 रु के आसपास होने का अनुमान है। और 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 25,200 रु के करीब हो सकती है।

No comments

Latest Articles