Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

धांसू फीचर्स के साथ शाओमी Mi A2 और Mi A2 Lite हुआ लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने आखिरकार अपना मी A2 और मी A2 लाइट स्मार्टफोन आज ग्लोबली लॉन्च कर दिया. कम्पनी ने स्पेन में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में इन दोनों ...

शाओमी ने आखिरकार अपना मी A2 और मी A2 लाइट स्मार्टफोन आज ग्लोबली लॉन्च कर दिया. कम्पनी ने स्पेन में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया. दोनों में ही वर्टीकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है. कैमरा AI फीचर्स से लैस है और फोन google के एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 के साथ लाया गया है.


Third party image reference
शाओमी मी A2 और मी A2 लाइट की कीमत-
शाओमी ने मी A2 के 4GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 रखी है यानी करीब 20,100 रूपये. वहीँ 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की प्राइस भारतीय रूपये में लगभग 22,500 रु है. और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 349 है, मतलब करीब 28,100 रूपये के आसपास.

Third party image reference
मी A2 लाइट की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत EUR 179 (लगभग 14,400 रु) से शुरू होती है., ये कीमत 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके दुसरे वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है की कीमत करीब 18,400 रूपये है.
  • शाओमी मी A2 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
  • 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले
  • 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
  • डुअल नैनो सिम स्लॉट
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर
  • 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज
  • 12MP+20MP का रियर कैमरा/डुअल टोन LED फ़्लैश

Third party image reference
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 20MP
  • एंड्राइड ओएस- Oreo 8.1
  • फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप
  • बैटरी- 3010mAh
  • फोन का वजन- 168 ग्राम
  • फोन की थिकनेस- 7.3mm
शाओमी मी A2 लाइट का स्पेसिफिकेशन-

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट
  • 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
  • माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट- 256GB
  • 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
  • 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा/LED फ़्लैश

Third party image reference
  • एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 5MP का
  • बैटरी- 4000mAh की
  • फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में

ليست هناك تعليقات

Latest Articles