Third party image reference दोस्तों, आप सभी को पता चल गया होगा कि शाओमी ने 24 जुलाई को स्पेन में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में एंड्राइड...
Third party image reference
दोस्तों, आप सभी को पता चल गया होगा कि शाओमी ने 24 जुलाई को स्पेन में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन मी A2 और मी A2 लाइट लॉन्च किया था. ये फोन्स जल्द ही अन्य 40 देशों में उपलब्ध करा दिए जायेंगे. भारत में भी ये स्मार्टफोन आएंगे. हालांकि शाओमी ने कहा है कि भारत में मी A2 लाइट को नहीं लाया जायेगा. यहाँ सिर्फ मी A2 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. और 8 अगस्त को शाओमी मी A2 भारतीय फैन्स को देखने को मिलेगा, यानी इस दिन यह स्मार्टफोन इंडिया में आने वाला है.
Third party image reference
शाओमी को मी A2 लाइट को भी इंडियन मार्केट में लाना चाहिए था क्योंकि इस फोन की कीमत 10 से 12 हजार के आसपास रहती और इसी रेंज के स्मार्टफोन भारतीय कस्टमर्स ज्यादा पसंद करते हैं. इस रेंज में बहुत कम ही डिवाईस स्टॉक एंड्राइड के साथ उपलब्ध है. अगर कम्पनी इस फोन को भी लाती तो शायद शाओमी को मार्केट शेयर में फायदा होता. और ये जो मी A2 लाइट है उसकी कीमत तो 20 हजार से है.
Third party image reference
शाओमी मी A2 का स्पेसिफिकेशन-
- 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले
- 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
- डुअल नैनो सिम स्लॉट
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर
- 3GB/4GB/6GB रैम और 32GB/64GB/128GB स्टोरेज
- 12MP+20MP का रियर कैमरा/डुअल टोन LED फ़्लैश
Third party image reference- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 20MP
- एंड्राइड ओएस- Oreo 8.1
- फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप
- बैटरी- 3010mAh
- फोन का वजन- 168 ग्राम
- फोन की थिकनेस- 7.3mm


ليست هناك تعليقات