जी हां दोस्तों, देश की जानी-मानी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने एकसाथ तीन-तीन नया प्रीपेड प्लान पेश कर दिया हैं. कम्पनी ने 209 रूपये, 479 रूपये...
जी हां दोस्तों, देश की जानी-मानी टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने एकसाथ तीन-तीन नया प्रीपेड प्लान पेश कर दिया हैं. कम्पनी ने 209 रूपये, 479 रूपये और 529 रूपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें प्रीपेड वोडाफोन यूजर्स को इन्टरनेट डेटा से लेकर कॉलिंग और SMS की भी सुविधा मिलेगी. इन तीनों ही प्लान्स में डेली 1.5GB डेटा दिया जायेगा.
Third party image reference
वोडाफोन प्लान- 209 रूपये
सबसे पहले प्रीपेड प्लान 209 रूपये की बात करें तो इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर रोज 1.5GB इन्टरनेट डेटा मिलेगा. इसके साथ अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग कहीं भी करने के लिए मिलेगा. लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी कर सकेंगे. डेटा और कॉलिंग के अलावा डेली 100 SMS भी मिलेगा.
Third party image reference
वोडाफोन प्लान- 479 रूपये
वोडाफोन के इस दुसरे लेटेस्ट प्रीपेड प्लान में भी आपको डेली 1.5GB डेटा ही मिलेगा. इसमें भी आप लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स अनलिमिटेड कर सकते हैं. टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए प्रतिदिन 100 SMS दिया जायेगा. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 84 दिन तक रहेगी.
Third party image reference
वोडाफोन प्लान- 509 रूपये
इस तीसरे प्लान में भी इन्टरनेट यूज करने के लिए हर रोज 1.5GB डेटा बेनिफिट दिया जायेगा. हालाँकि इस प्लान में सबसे ज्यादा 90 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. इस प्लान में भी असीमित वॉईस कॉलिंग करने के लिए मिलेगा. प्रतिदिन 100 SMS भी दिया जायेगा.
Third party image reference
नोट- वोडाफोन के इन तीनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के कुछ नियम व शर्तें हैं जो कम्पनी कभी अपने ग्राहकों को स्पष्ट तौर पर नहीं कहती है. इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग FUP लिमिट के साथ मिलती है, यानी हर रोज आप 250 मिनट और सप्ताह में कुल 1000 मिनट से अधिक बात नहीं कर सकते हैं. इससे ज्यादा करने पर कॉल चार्जेबल होगा.


No comments