Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है दुनिया की 5 सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी, 5वें नंबर पर यकीन नहीं करेंगे आप !

Third party image reference दोस्तों, क्या आपको पता है कि दुनिया की पांच सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी कौन-कौन सी है. अगर नहीं पता है तो आ...


Third party image reference
दोस्तों, क्या आपको पता है कि दुनिया की पांच सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी कौन-कौन सी है. अगर नहीं पता है तो आज आपको पता चल जायेगा. स्मार्टफोन बनाने वाली कम्पनियों की क्वार्टरली रैंकिंग आ चुकी है. IDC की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अब भी इस मार्केट का लीडर है और नंबर एक स्थान पर काबिज है. वहीँ चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी हुवावे ने एप्पल को पछाड़ दिया है. चलिए अब जान लेते हैं दुनिया की टॉप 5 स्मार्टफोन कम्पनियों के बारे में.
1. सैमसंग (SAMSUNG)

Third party image reference
ये स्मार्टफोन कम्पनी साउथ कोरिया की है. इसे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी के नाम से जाना जाता है क्योंकि ये मोबाइल फोन के अलावा हजारों प्रोडक्ट्स बनाती है. स्मार्टफोन सेगमेंट में 20.9% मार्केट शेयर के साथ दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी बनी हुई है. हालाँकि साल दर साल शिपमेंट में 10.4% की कमी हुई, फिर भी कम्पनी टॉप पर है.
2. हुवावे (Huawei)

Third party image reference
सैमसंग के बाद दुसरे नंबर पर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी अब हुवावे हो गयी है. इससे पहले एप्पल इस स्थान पर थी. हुवावे ने 54.2 मिलियन डिवाईस ग्लोबली शिप किया और हर साल 40.9% की ग्रोथ हुई जिससे एप्पल को ये पोजीशन गवाना पड़ा और हुवावे आ गयी दुसरे नंबर पर. धीरे-धीरे हुवावे का वर्चस्व और बढ़ता जा रहा है.
3. एप्पल (Apple)

Third party image reference
हुवावे से पीछे होकर एप्पल अब दुनिया की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कम्पनी बन गयी है. इस कम्पनी ने 41.2 मिलियन आई-फोन की शिपमेंट मात्र 0.7% की ग्रोथ से की. पिछले साल की ही शिपमेंट 41 मिलियन थी. एप्पल के iphone X की बिक्री कुछ मार्केट्स में अच्छी रही जिस वजह से मार्केट शेयर बरक़रार रही.
4. शाओमी (Xiaomi)

Third party image reference
चौथे नंबर पर चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी है. ये कम्पनी इंडिया में दुनिया की सबसे टॉप कम्पनी सैमसंग को पछाड़ चुकी है. वहीँ पूरी दुनिया में भी इसका प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है. शाओमी ने ग्लोबली 31.9 मिलियन यूनिट्स इस साल के दुसरे तिमाही में किया. इस कम्पनी के पास टोटल मार्केट शेयर 9.3% है.
5. ओप्पो (Oppo)

Third party image reference
और पांचवे स्थान पर भी चीन की ही स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने कब्ज़ा कर लिया है. इस कम्पनी ने इस साल बेहतरीन काम किया है. ओप्पो ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 5.1% ग्रोथ किया है और कम्पनी लगातार अन्य मार्केट्स में अपनी जगह बनाने में भी जुटी है. ओप्पो ने टोटल 29.4 मिलियन डिवाईस शिप किया है और कम्पनी के द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गए ओप्पो X ने तो सबको चौंका दिया.

Third party image reference

No comments

Latest Articles