Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

7300mAh बैटरी के साथ सैमसंग Galaxy Tab A 10.5 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

Third party image reference दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने आज भारत में अपना एक नया टैबलेट गैलेक्सी टैब A 10.5 लॉन्च कि...


Third party image reference
दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने आज भारत में अपना एक नया टैबलेट गैलेक्सी टैब A 10.5 लॉन्च किया. यह टैबलेट चार-चार डॉल्बी Atmos powered स्पीकर के साथ है. दो स्पीकर दायें एज पर और दो बाएं एज पर लगे हैं. इस टैब में 10.5 इंच का WUXGA TFT एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्युसन 1920x1200 पिक्सेल्स है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी टैब A 10.5 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 29,990 रूपये रखी गयी है, और ये डिवाईस सैमसंग के ऑनलाइन शॉप और फ्लिप्कार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी 13 अगस्त से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा. वैसे फ्लिप्कार्ट पर इस टैबलेट को कल से यानी 9 अगस्त से प्री-बुक किया जा सकता है.

Third party image reference
इस टैबलेट के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. हालाँकि इसमें एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी गयी है तो स्टोरेज की समस्या नहीं होगी. इस टैब में 400GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है. ये डिवाईस एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है. यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में आपको 5MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है. इस टैब में बैटरी 7300mAh की दी गयी है जिसके बारे में सैमसंग का कहना है कि ये 14.5 घंटे का विडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है.

No comments

Latest Articles