Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 4000mAh बैटरी के साथ Xiaomi POCO F1 इंडिया में लॉन्च !

जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपने नए सब-ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन यानी डेब्यू फोन लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस...

जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपने नए सब-ब्रांड पोको का पहला स्मार्टफोन यानी डेब्यू फोन लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस Poco F1 स्मार्टफोन को दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया. शाओमी ने इस हैंडसेट को एक नहीं, तीन-तीन वेरिएंट में पेश किया है और सबसे हाई एंड वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गयी है.


Third party image reference
शाओमी पोको F1 के कुछ हाईलाइटिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो सैमसंग जैसी कम्पनियां तो 50-60 हजार के फोन में देती है. दूसरा इस फोन में 6 इंच से भी बड़ी डिस्प्ले मिलती है. Poco F1 की स्टार्टिंग प्राइस मात्र 20,999 रूपये है.
शाओमी POCO F1 की कीमत-

Third party image reference
शाओमी पोको F1, जैसा कि मैंने आपको पहले बताया कि ये फोन 3 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. तो इसका पहला वेरिएंट जो उसकी कीमत 20,999 रूपये रखी गयी है. इसमें आपको 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलेगा. दूसरा है 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत है 23,999 रूपये.
और तीसरा व अंतिम वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा, और इसकी कीमत 28,999 रूपये रखी है. ये स्मार्टफोन लाल, काला और ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा. इस फोन को फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर 29 अगस्त से आप खरीद सकेंगे.
Xiaomi Poco F1 specifications-

Third party image reference
शाओमी का ये फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 9.6 पर चलता है. इस फोन को जल्द ही MIUI 10 भी मिल जायेगा. इसके साथ ही कम्पनी ने वादा किया है कि इसे एंड्राइड P का भी अपडेट दिया जायेगा. डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.18 इंच का नौच वाला डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड गरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है.
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो शाओमी Poco F1 में 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. और जस्ट इस कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. फ्रंट साइड में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. ये कैमरा AI फीचर से लैस है और फेस अनलॉक सपोर्ट करता है. सबसे खास बात अंधेरे में भी ये काम करता है.

Third party image reference
पोको F1 आपको 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में मिलता है. अगर आप 6GB रैम वेरिएंट लेंगे तो आपको 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. और 8GB रैम वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज स्पेस मिलेगी. इस स्मार्टफोन में 4000mAh का पावरफुल बैटरी दिया गया है. और ये क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है. फोन के साथ 18W का चार्जर मिलता है.
Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles