Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम से लैस शाओमी Mi MIX 3 अगले महीने हो सकता है लॉन्च !

Third party image reference दोस्तों, शाओमी के इस फैब्लेट मी मिक्स 3 के बारे में काफी लम्बे समय से लीक्स और रयूमर्स आ रही है. लेटेस्ट ली...


Third party image reference
दोस्तों, शाओमी के इस फैब्लेट मी मिक्स 3 के बारे में काफी लम्बे समय से लीक्स और रयूमर्स आ रही है. लेटेस्ट लीक्ड खबर इस डिवाईस के लॉन्च डेट के बारे में आयी है. चाईनीज सोशल मीडिया साइट विबो ने मी मिक्स 3 के लॉन्च तारीख को उजागर किया है. विबो द्वारा शेयर किये गए पोस्टर से पता चलता है कि ये स्मार्टफोन 15 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है.

Third party image reference
चीनी वेबसाइट के शेयर किये गए इस पोस्टर में डिवाइस का डिज़ाइन भी दिया गया है. यह फोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आ सकता है. फ्रंट ने बिलकुल न के बराबर बेजेल्स होंगे. टॉप में और नीचे की तरफ भी कोई बेजेल देखने को नहीं मिलेगा. शाओमी मी मिक्स 3 में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जायेगा, जैसा विवो नेक्स में दिया गया है.

Third party image reference
शाओमी मी मिक्स के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है. ये फोन 8GB रैम और 256GB की इंटरनल मेमोरी के साथ हो सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP+12MP का डबल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है. जबकि इसके फ्रंट में जो पॉप कैमरा होगा वो 20MP का दिया जा सकता है.
शाओमी मी मिक्स 3 की कीमत भारत में करीब 38,999 रूपये हो सकती है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles