Third party image reference भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अपने ग्राहकों...
Third party image reference
भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अपने ग्राहकों के लिए दो धमाकेदार प्लान लॉन्च कर दिया है. ये दो प्रीपेड प्लान 29 रूपये और 9 रूपये के लॉन्च किये गए हैं. कम्पनी इस प्लान से ऐसे यूजर्स को टारगेट कर रही है जिन्हें हर रोज इनकम होता है और ऐसे लोग एक दिन या हफ्ते भर का ही प्लान रिचार्ज कर सकते है. इसलिए बीएसएनएल ने ये वीकली और डेली रिचार्ज प्लान पेश किया है.
Third party image reference
बीएसएनएल प्लान- 29 रूपये
BSNL के इस 29 रूपये के प्लान में प्रीपेड यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा मिलेगा, डेटा ख़त्म हो जाने के बाद भी इन्टरनेट 80kbps की स्पीड से चलेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है, हालाँकि दिल्ली और मुंबई सर्किल में कॉलिंग फ्री नहीं होगी. इसके साथ ही 100 SMS रोज मिलेगा और कॉलर ट्यून भी फ्री यूज करने दिया जायेगा. ये वीकली प्लान है तो इसमें 7 दिनों की वैलिडिटी दी गयी है.
नोट- इस 29 रूपये के ये सारे बेनेफिट्स सिर्फ 10 अगस्त से 25 अगस्त तक मिलेगा. इसके बाद या पहले रिचार्ज करने पर केवल 1GB डेटा और 300 SMS पूरी वैलिडिटी के लिए मिलेगा.
बीएसएनएल प्लान- 9 रूपये
Third party image reference
अब सबसे सस्ते BSNL के 9 रूपये के प्लान की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को सभी बेनेफिट्स 29 रूपये के प्लान जितना ही मिलेगा. सिर्फ इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है. लेकिन इस एक दिन में 2GB डेटा का लाभ, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने का फायदा और 300 टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी. इस प्लान का लाभ भी 10 अगस्त से 25 अगस्त तक लिया जा सकता है.


No comments