Third party image reference दोस्तों, आपको तो पता ही है कि रिलायंस जियो ढेर सारे प्लान के अतिरिक्त कुछ ऐड-ऑन पैक्स भी अपने यूजर्स के लिए...
Third party image reference
दोस्तों, आपको तो पता ही है कि रिलायंस जियो ढेर सारे प्लान के अतिरिक्त कुछ ऐड-ऑन पैक्स भी अपने यूजर्स के लिए पेश किये हुए है. इन ऐड-ऑन पैक का लाभ बेस प्लान के साथ लिया जा सकता है. कुछ इसी तरह का प्लान सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल ने भी लॉन्च किया है.
हालाँकि इसका ऐड-ऑन पैक पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए है जबकि जियो का प्रीपेड यूजर्स के लिए है. BSNL ने अनलिमिटेड और लिमिटेड दो प्रकार के ऐड-ऑन प्लान पेश किया है. लिमिट डेटा प्लान 50 रु से शुरू होती है और अनलिमिटेड वाला 240 रूपये से स्टार्ट होता है.
Third party image reference
अनलिमिटेड ऐड ऑन पैक (240 रु, 340 रु )
240 रूपये के इस ऐड-ऑन पैक में पोस्टपेड यूजर्स को 3.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा. इसके बाद 340 रूपये के ऐड-ऑन पैक में टोटल 5.5GB इन्टरनेट डेटा मिलेगा. FUP लिमिट क्रॉस करने के बाद भी इन प्लान में नेट 80kbps की स्पीड से चलता रहेगा.
Third party image reference
अनलिमिटेड ऐड ऑन पैक (666, 901 और 1711 रु )
अनलिमिटेड ऐड-ऑन पैक अभी और भी हैं जो और ज्यादा कीमत के हैं. बीएसएनएल ने एक 666 रूपये का ऐड ऑन पैक लॉन्च किया है जिसमें FUP लिमिट के साथ 11GB डेटा मिलता है. इसके बाद 901 रु और 1711 रूपये का भी अनलिमिटेड ऐड-ऑन पैक है, जिसमें क्रमशः 20GB और 30GB डेटा मिलता है. इन तीनो प्लान का FUP लिमिट पार करने के बाद इन्टरनेट 128kbps की स्पीड से लगातार चलेगा.
Third party image reference
लिमिटेड ऐड ऑन पैक (50 रु, 75 रु )
अब बीएसएनएल के लिमिटेड ऐड-ऑन डेटा पैक की बात करें तो सबसे पहला प्लान 50 रूपये का है जो 550MB डेटा का बेनेफिट प्रदान करता है. इसके बाद दूसरा प्लान 75 रूपये का है, इस प्लान में 1500MB डेटा मिलता है. इन दो प्लान्स में डेटा ख़त्म होने के बाद इन्टरनेट चार्ज 1p/10KB लिया जायेगा.
Third party image reference
लिमिटेड ऐड ऑन पैक (170, 290, 501 और 549 रु )
लिमिटेड पैक में अगला प्लान 170 रु और 225 रूपये का है जिसमें पोस्टपेड ग्राहकों को क्रमशः 2.2GB और 4.2GB डेटा हर महीने मिलेगा. बीएसएनएल के लिमिटेड ऐड ऑन पैक 290 रु में 9GB डेटा तो वहीँ 501 रु के प्लान में कुल 12GB डेटा का लाभ मिलेगा. और अंतिम लिमिटेड पैक 549 रूपये का है जिसमें 16GB डेटा एक महीने की वैलिडिटी के साथ मिलेगा. FUP ख़त्म होने पर नेट इस्तेमाल करने का शुल्क 1p/10KB होगा.


ليست هناك تعليقات