Third party image reference जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपना लेटेस्ट चर्चित फोन ओप्पो F9 को लॉन्च कर दिया है. कम्पन...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपना लेटेस्ट चर्चित फोन ओप्पो F9 को लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इस फोन को वियतनाम में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ है और एक छोटा सा V आकार नौच ऊपर की तरफ देखने को मिलता है जिसमें फ्रंट सेल्फी कैमरा सेटअप किया हुआ है. ओप्पो F9 के प्री-आर्डर वियतनाम में लिए जा रहे हैं और ये फोन वहां 24 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेंगे. इंडिया में यही फोन F9 प्रो के नाम से 21 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा.
Third party image reference
ओप्पो F9 का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 90.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो में दिया गया है. यह फोन वाटरड्राप डिजाइन के साथ आता है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड कलर ओएस 5.2 पर चलता है.
ओप्पो F9 में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. इस फोन में आप 256GB का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.85 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इसके फ्रंट में 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है.
इस फोन को मीडियाटेक Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. स्मार्टफोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है जो 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉकटाइम देती है.
Third party image reference
ओप्पो F9 का फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में सेटअप किया हुआ है. इस फोन का वजन 169 ग्राम है और थिकनेस 7.99mm है.
ओप्पो F9 की कीमत-
Third party image reference
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन की कीमत वियतनाम में VND 7,690,000 रखी है यानी भारतीय रूपये के अनुसार ये कीमत लगभग 23,200 रूपये होती है. ये कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. यह फोन रेड सन और ट्वीलाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा.


ليست هناك تعليقات