Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कीमत में कटौती के बाद Honor 7C इंडिया में हुआ सस्ता !

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब्सिडियरी ब्रांड हॉनर ने अपने बजट स्मार्टफोन Honor 7C की कीमत में कटौती  कर दी है. यह फोन कम्पनी ने मई 2018 में...

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब्सिडियरी ब्रांड हॉनर ने अपने बजट स्मार्टफोन Honor 7C की कीमत में कटौती कर दी है. यह फोन कम्पनी ने मई 2018 में लॉन्च किया था और इसकी कीमत 9,999 रूपये रखी गयी थी. लेकिन हॉनर ने इसकी प्राइस 500 रु घटाकर सिर्फ 9,499 रूपये कर दी है. अब इस फोन को आप मात्र 9,499 रूपये में खरीद पाएंगे.

Third party image reference
हॉनर 7C को खरीदने के लिए आपको अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा क्योंकि सिर्फ यहीं ये स्मार्टफोन मिलेगा. यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में मिलता है. जिसमें से बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है. जबकि इसका हाई-एंड वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है. इन दोनों ही वेरिएंट की कीमत 500 रु कम हुई है. 4GB रैम वाला अब मात्र 11,499 रूपये में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
हॉनर 7C का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है.
हॉनर 7C में डुअल नैनो सिम स्लॉट है और ये फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओरस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है जिसमें 256GB क्षमता का माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस डिवाईस में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल जाता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP+2MP का डबल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ है. अन्य सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी और कंपास सेंसर मौजूद हैं.
यह फोन 3000mAh की बैटरी के साथ आता है. इस फोन का वजन 164 ग्राम है और थिकनेस 7.8mm है. हॉनर 7C ब्लैक, रेड, गोल्ड और ब्लू रंग में मिलता है.

Third party image reference
ऐसे ही ताजा टेक news पढ़ते रहने के लिए आप इस टेक चैनल को फॉलो कर सकते हैं. फॉलो करने के लिए बस फॉलो बटन छूना होता है.

No comments

Latest Articles