Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल ने फिर लॉन्च किया एक नया प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 1GB डेटा और हेलो ट्यून मुफ्त !

Teknikal Raman:  दोस्तों, आप सभी ने भी इस बात पर गौर किया होगा कि आजकल  भारती एयरटेल  ताबड़तोड़ नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. शायद ...

Image result for AIRTELTeknikal Raman: दोस्तों, आप सभी ने भी इस बात पर गौर किया होगा कि आजकल भारती एयरटेल ताबड़तोड़ नए प्लान्स लॉन्च करने पर लगी हुई है. शायद कम्पनी अपने नंबर वन पोजीशन को खोने से नाराज है और जल्द से जल्द वापस इंडिया की नंबर एक टेलिकॉम कम्पनी बनने की कोशिश कर रही है. इसकी कड़ी में आज एक बार फिर इसने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह न्यू प्लान 168 रूपये का लाया गया है जो वॉईस कॉलिंग, इन्टरनेट डेटा, SMS की सुविधा और मुफ्त हेलो ट्यून की सर्विस प्रदान करेगा.

Third party image reference
एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान जो 168 रूपये का लॉन्च हुआ है यह वोडाफोन के 159 रु प्लान के जवाब में उतारा गया है. वोडाफोन ने अपना ये प्रीपेड प्लान कुछ चुनिंदा सर्किल में सेलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया था. और एयरटेल ने भी कुछ ऐसा ही प्लान अपने ग्राहकों के लिए 168 रु प्लान में लाया है. आपको बता दें कि एयरटेल का ये प्लान सिर्फ दिल्ली, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना क्षेत्र के कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया गया है. और वहां भी कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए ही ये प्लान उपलब्ध है. अगर आप इन सर्कल्स में रहते हैं तो आपको इस प्लान का लाभ मिल सकता है.

Third party image reference

एयरटेल के 168 रु प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स-

भारती एयरटेल के इस नए प्लान में उन सेलेक्टेड प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग वॉईस कॉलिंग की सुविधा बिना किसी FUP लिमिट के दी जाएगी. जियो की वजह से अब सभी कम्पनियां ट्रूली अनलिमिटेड कॉल्स करने दे रही है नहीं तो पहले 250 मिनट डेली की लिमिट लगायी जाती थी. इससे ज्यादा मिनट आप एक दिन में नहीं कर सकते थे.

Third party image reference
असीमित कॉलिंग के साथ इस प्लान में आपको डेली 1GB हाई स्पीड डेटा यूज करने के लिए मिलेगा और हर रोज 100 SMS भी दिया जायेगा. इसके अलावा यह प्रीपेड प्लान हेलो ट्यून की सर्विस भी बिलकुल मुफ्त देगी. प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक रहेगी और इतने दिन तक हेलो ट्यून सेवा का भी आनंद ले सकते हैं.

Third party image reference

इसी तरह लेटेस्ट टेक न्यू पढ़ते रहने के लिए आप इस टेक चैनल को फॉलो कर सकते हैं. धन्यवाद !

No comments

Latest Articles