Teknikal Raman : दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी इस वर्ष काफी अच्छा काम कर रही है और एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है. हाल में च...
Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी इस वर्ष काफी अच्छा काम कर रही है और एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है. हाल में चीन में ओप्पो A7X लॉन्च हुआ और इससे पहले इंडिया में ओप्पो Find X कम्पनी ने पेश किया था जोकि एक फ्लैगशिप फोन था. फाइंड X ओप्पो का अबतक का सबसे महंगा फोन है.
Third party image reference
आज हम आपको ओप्पो कम्पनी के ही एक बेहतरीन स्मार्टफोन पर मिल रहे जबरदस्त डिस्काउंट के बारे में बताएँगे. इस कम्पनी ने मार्च 2018 में एक Oppo F7 नाम का स्मार्टफोन 25MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया था. इस फोन की कीमत 19,990 रूपये है लेकिन इस फोन को आप मात्र 16,991 रूपये में पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कहाँ मिल रहा है इतना भारी डिस्काउंट.
Third party image reference
ओप्पो का यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर मिलता है. ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में तो आपको न के बराबर ही डिस्काउंट ऑफर मिलेगा. हां, ऑनलाइन स्टोर जैसे फ्लिप्कार्ट, अमेज़न आदि पर कुछ कैशबैक या डिस्काउंट ऑफर मिल सकते हैं लेकिन सबसे ज्यादा छूट इस फोन पर पेटीएम माल पर दी जा रही है.
जी हाँ, ओप्पो F7 इस शॉपिंग साईट पर 15% कैशबैक के साथ दिया जा रहा है. इस फोन के साथ दिया जा रहे MOB15 प्रोमोकोड को अप्लाई करके 2999 रूपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर दिया जा रहा है. ये कैशबैक आपके पेटीएम वॉलेट में मिल जायेगा. जिसे आप अपने बैंक अकाउंट में वापस भी डाल सकते हैं.
Third party image reference
ओप्पो F7 के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में6.23 इंच की बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी रिजोल्युसन में मिलती है. फोन के डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 405ppi है जिससे पिक्चर क्वालिटी काफी अच्छी दिखती है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 की प्रोटेक्शन भी लगी है. यह फोन ब्लैक, रेड और सिल्वर रंगों में मिलता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन में 25MP का दमदार सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन मीडियाटेक हिलियो P60 प्रोसेसर पर काम करता है. ओप्पो F7 के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ है. इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज स्पेस मिलती है. फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है. इस फोन में ओप्पो ने 3400mAh की बैटरी दी है.
Third party image reference

No comments