Third party image reference Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में रेडमी नोट 5 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल ROM अपडेट ज...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में रेडमी नोट 5 के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल ROM अपडेट जारी कर दिया है. अगर आप रेडमी नोट 5 इस्तेमाल करते होंगे तो आपको पता होगा कि इस फोन को कुछ समय पहले एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.6 का अपडेट मिला था और अब बस इसी लेटेस्ट MIUI 10 का इंतजार था, और वो भी आ गया. आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले इसके प्रो वेरिएंट यानी रेडमी नोट 5 प्रो को भी यह बड़ा अपडेट मिल चुका है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 यूजर्स को भी यह अपडेट फेज-बाय-फेज OTA के द्वारा उपलब्ध करा रहा है. इसलिए हो सकता है कि आपके स्मार्टफोन में यह अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है. MIUI फोरम पोस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक MIUI 10 का स्टेबल ROM वर्जन नंबर MIUI 10.0.2.0 OEGMIFH है. इस लेटेस्ट अपडेट के साथ अगस्त का सिक्यूरिटी पैच भी शामिल है. अपडेट साइज़ की बात करें तो वह 1.4GB का है इसलिए आप wifi से इस अपडेट को डाउनलोड करेंगे तो बेहतर रहेगा. इस अपडेट के बाद आपको अपने फोन में कई नए फीचर्स मिलेंगे और फोन काफी बदला-बदला सा दिखने लगेगा.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 भारत में फरवरी 2018 में 9,999 रूपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. इस फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज दी गयी है. डिस्प्ले 5.99 इंच का 18:9 aspect रेश्यो का है. डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी लगा हुआ है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है. इसलिए दो सिम के साथ माइक्रो एसडी भी नहीं यूज कर सकते. अगर आप माइक्रो एसडी कार्ड इस्तेमाल करेंगे तो आप केवल एक सिम ही लगा पाएंगे.
Third party image reference
शाओमी का ये स्मार्टफोन 12MP रियर कैमरे के साथ आता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का फुल एचडी विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और beautify फीचर्स के साथ मिलता है. इस फ्रंट कैमरे में LED फ़्लैश भी दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 14 घंटे का विडियो प्लेबैक, 27 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देती है. और इस फोन में आप 8 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं. इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में मौजूद है.
Third party image reference

No comments