Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 6 और 6A में नहीं है ये खास फीचर, खरीदने से पहले जान लें वरना बाद में होगा पछतावा !

Teknikal Raman : दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6A इस महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया था. इस...

Teknikal Raman: दोस्तों, शाओमी ने इंडिया में अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन रेडमी 6 और रेडमी 6A इस महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया था. इसमें से रेडमी 6 की तो पहली फ़्लैश सेल भी हो चुकी है और रेडमी 6A की अभी नहीं हुई है, इसकी पहली सेल 19 सितम्बर को होने वाली है.

Third party image reference
अगर आपने रेडमी 6 ले लिया है या लेने वाले हैं तो रुक जाईये, और अगररेडमी 6A को फर्स्ट सेल में आर्डर करने की सोच रहे हैं तो भी ठहर जाईये. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने वाले हैं जिसको जानकर शायद आप इस स्मार्टफोन को नहीं लेना चाहेंगे. इन दोनों ही फोन में एक ऐसा फीचर नहीं दिया गया है जो शाओमी के अबतक जितने भी फोन्स लॉन्च हुए है सब में मौजूद हैं. परन्तु रेडमी 6 और रेडमी 6A से ये फीचर रिमूव कर दिया गया है.

Third party image reference
इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ने अपने शाओमी रेडमी 6 और रेडमी 6A में IR ब्लास्टर नहीं दिया है. ये आई आर ब्लास्टर फोन के टॉप में सेटअप किया हुआ मिलता है लेकिन किसी कारणवश शाओमी ने इन दोनों फोन्स से इस फीचर को निकाल दिया है. आपको बता दें कि इस IR ब्लास्टर या सेंसर से आप अपने घर के टीवी, AC, होम थिएटर, डिश के अलावा जितने भी डिवाईस रिमोट से कण्ट्रोल किये जाते हैं उसे आप अपने स्मार्टफोन से कण्ट्रोल कर सकते हैं.

Third party image reference
यानी कि आपका फोन ही इन सभी उपकरणों का रिमोट का काम कर देता है. परन्तु अगर आपको ये फीचर एकदम चाहिए ही चाहिए तो वो आपको रेडमी 6 और रेडमी 6A में नहीं मिलने वाला. इसलिए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जाने और समझे. अपनी जरूरतों को फुलफिल करने वाले स्मार्टफोन को ही खरीदें.

Third party image reference
दोस्तों, अगर आपके लिए रिमोट कण्ट्रोल वाला ये फीचर आवश्यक नहीं है तो आप इन बजट फोन्स को ले सकते हैं. और कोई खराबी इन दोनों फोन्स में नहीं है. जाते जाते आपको रेडमी 6 और रेडमी 6A की कीमत और कुछ फीचर्स बता देता हूं.
रेडमी 6 को आप दो वेरिएंट में खरीद सकते हैं. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 7,999 रु है, इसका दूसरा वेरिएंट 3GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ मिलता है, इसकी कीमत 9,499 रूपये है. रेडमी 6A की बात करें तो ये भी दो वेरिएंट में सेल में मिलेगा. 2GB/16GB वेरिएंट 5,999 रूपये का है और 3GB/32GB वेरिएंट की कीमत 6,999 रूपये है.

Third party image reference
रेडमी 6 और रेडमी 6A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
शाओमी के इन दोनों फोन्स के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलेगा. रेडमी 6A आपको दो वेरिएंट में मिलेगा. पहला वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ, और दूसरा3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ. वहीँ रेडमी 6 तीन वेरिएंट में मिलेगा. पहला 2GB रैम + 16GB स्टोरेज स्पेस के साथ, दूसरा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, और तीसरा वेरिएंट मिलेगा 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ.

Third party image reference
रेडमी 6 और रेडमी 6A के प्रोसेसर के बारे में तो ऊपर आपने पढ़ ही लिया होगा. इन्हीं मीडियाटेक प्रोसेसर की वजह से इस फोन के साथ आज के समय में महत्वपूर्ण हो चुके फीचर डुअल 4G Volte मिलेगा. ये दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलेगा. शाओमी का ये दोनों बजट फोन 3000mAh की बैटरी से लैस है.

Third party image reference
सबसे बड़ा अंतर रेडमी 6 और रेडमी 6A के कैमरे में है. रेडमी 6 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जबकि रेडमी 6A में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. रेडमी 6 के कैमरा कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा मिलेगा. रेडमी 6A में 13MP का सिंगल कैमरा है. फ्रंट सेल्फी कैमरा दोनों का सेम है. दोनों में ही 5MP का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा है.

Third party image reference

दोस्तों, अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे लाईक करें और जितना हो सके शेयर भी करें. और ऐसे ही टेक टिप्स और न्यूज पढ़ते रहने के लिए इस चैनल को फॉलो करके हमारे साथ बने रहें. धन्यवाद !

No comments

Latest Articles