Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आज रात से Xiaomi Poco F1 का 6GB रैम वेरिएंट ओपन सेल में होगा उपलब्ध

Third party image reference Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, शाओमी के नए सब-ब्रांड पोको का सबसे पहला स्मार्टफोन  Poco F1  जो है उसका 6G...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी के नए सब-ब्रांड पोको का सबसे पहला स्मार्टफोन Poco F1 जो है उसका 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आज आधी रात से बिना किसी फ़्लैश सेल के खरीदने के लिए उपलब्ध हो जायेगा. पोको F1 का ये वेरिएंट रात 12 बजे से फ्लिप्कार्ट या फिर मी डॉट कॉम से आप खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि शाओमी ने ये भी कहा है कि जल्द ही इस फोन का 6GB/64GB और 8GB/256GB वेरिएंट भी ओपन सेल में उपलब्ध करा दिया जायेगा.

Third party image reference
शाओमी पोको F1 के इस 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 23,999 रूपये है. यह फोन पहली बार ओपन सेल के जरिये बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है. अगस्त में लॉन्चिंग के बाद इस फोन की अबतक 3 फ़्लैश सेल हो चुकी है. इन सभी सेल में Poco F1 महज कुछ ही सेकंडों में आउट-ऑफ़-स्टॉक हो गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इसकी पहली सेल में शाओमी ने 200 करोड़ रूपये का रेवेन्यु कलेक्ट किया था, इसका मतलब फर्स्ट सेल में 65 हजार यूनिट्स पोको F1 का बिका था.
शाओमी पोको F1 के सभी वेरिएंट की कीमत-

Third party image reference
शाओमी का ये फ्लैगशिप केटेगरी का फ़ोन तीन वेरिएंट में आता है. इसका पहला वेरिएंट जिसे बेस वेरिएंट भी कहा जाता है उसकी कीमत 20,999 रूपये है. इस बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है. जबकि दुसरे वेरिएंट की कीमत की बात करें तो दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ मिलता है और इसकी कीमत23,999 रूपये है. इसका तीसरा और हाई एंड वेरिएंट जिसमें 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है, उसकी कीमत 29,999 रूपये है.

Third party image reference
Xiaomi Poco F1 का फुल स्पेसिफिकेशन-
शाओमी का ये फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है और एंड्राइडओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 9.6 पर चलता है. इस फोन को जल्द ही MIUI 10 भी मिल जायेगा. इसके साथ ही कम्पनी ने वादा किया है कि इसे एंड्राइड P का भी अपडेट दिया जायेगा. डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.18 इंच का नौच वाला डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड गरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो शाओमी Poco F1 में 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. और जस्ट इस कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है. फ्रंट साइड में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. ये कैमरा AI फीचर से लैस है और फेस अनलॉक सपोर्ट करता है. सबसे खास बात अंधेरे में भी ये काम करता है.

Third party image reference
पोको F1 आपको 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में मिलता है. अगर आप 6GB रैम वेरिएंट लेंगे तो आपको 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. और 8GB रैम वेरिएंट में 256GB की स्टोरेज स्पेस मिलेगी. इस स्मार्टफोन में 4000mAh का पावरफुल बैटरी दिया गया है. और ये क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है. फोन के साथ 18W का चार्जर मिलता है.

No comments

Latest Articles