Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 6A अभी तक एकबार भी फ़्लैश सेल के जरिये बिक्री क...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 6Aअभी तक एकबार भी फ़्लैश सेल के जरिये बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. वहीँ इसी बजट फोन के साथ लॉन्च किये गए रेडमी 6 की दो बार और रेडमी 6 प्रो की फ़्लैश सेल एक बार हो चुकी है. लेकिन परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि आपके पसंदीदा बजट फ़ोन रेडमी 6A की पहली सेल जल्द ही होने वाली है. इस फोन की फर्स्ट फ़्लैश सेल 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न और Mi के ऑफिसियल वेबसाइट/ऐप पर होगी.
Third party image reference
शाओमी के इस लेटेस्ट और सस्ते स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में भारतीय बाजार में पेश किया गया है. दोनों ही रेडमी 6A का वेरिएंट सेल के लिए 19 सितम्बर को उपलब्ध होगा. आपको बता दें कि सबसे सस्ता यानी बेस वेरिएंट 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ है. जबकि दूसरा हायर वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. कीमत की बात करें तो 5,999 रूपये में 16GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा और 6,999 रूपये में 32GB स्टोरेज वेरिएंट सेल में ख़रीदा जा सकेगा. रेडमी 6A को आप गोल्ड, ब्लू, ग्रे और रोज गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6A के अन्य फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है यानी कि आप इसमें डुअल नैनो सिम के साथ एक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी यूज कर सकते हैं. मेमोरी कार्ड 256GB तक का सपोर्ट करता है.
Third party image reference
रेडमी 6A को कम्पनी ने मीडियाटेक हिलियो A22 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है और ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड MIUI 9 पर चलता है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं है लेकिन accelerometer, प्रोक्सिमिटी और कंपास जैसे जरुरी सेंसर दिए गए हैं. हालाँकि अब 6 हजार के बजट में आने वाले फोन में भी शाओमी को फिंगरप्रिंट स्कैनर देना चाहिए क्योंकि इस बजट में कुछ कम्पनियां इस फीचर के साथ फोन लॉन्च कर चुकी है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6A के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में13MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप LED फ़्लैश लाइट के साथ मिल जाता है. फ्रंट साइड में सेल्फी कैमरा 5MP का मिलता है. इसका फ्रंट कैमरा AI फीचर से लैस है और फेस अनलॉक सपोर्ट करता है. फोन में बैटरी 3000mAh की लगी है. रेडमी 6A का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 8.3mm है.


No comments