Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

6GB RAM के साथ Vivo V9 Pro हो गया लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, विवो ने आज इंडिया में अपना  विवो V9 प्रो  स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. जैसा कि मैंने आपको अभी कुछ ही दिन ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, विवो ने आज इंडिया में अपना विवो V9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. जैसा कि मैंने आपको अभी कुछ ही दिन पहले बताया था कि विवो V9 का प्रो वर्जन जल्द ही 26 सितम्बर को लॉन्च होगा, और कम्पनी ने इसे आज मार्केट में उतार भी दिया है. आपको बता दें कि विवो V9 जो पहले से मौजूद है वो मार्च 2018 में लॉन्च हुआ था. आज जो विवो V9 प्रो ने इंडियन मार्केट में कदम रखा है वह भी नौच डिस्प्ले के साथ है, रियर साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर है, लेकिन इसमें आपको 6GB की रैम और क्वालकॉम का दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 660 मिलता है.

Third party image reference
विवो V9 प्रो को एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध किया जायेगा. यह स्मार्टफोन आपको केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए मिलेगा. कीमत की अगर बात करें तो विवो ने इस लेटेस्ट फोन की कीमत 17,900 रूपये रखी है. ये फोन शाओमी के मी A2 और नोकिया 7 प्लस जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा क्योंकि ये सभी फोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से powered किये गए हैं. अब देखना ये है कि विवो का ये नया फोन क्या कमाल दिखाता है.

Third party image reference
अब इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है, इसका मतलब इस फोन में आप डुअल नैनो सिम यूज करने के साथ एक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले नौच के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है.

Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की अगर बात करें तो विवो V9 प्रो में 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है जो आज के समय में थोड़ा कम लगता है, हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट होने की वजह से आप 256GB तक इसी मेमोरी एक्सपैंड कर सकते हैं. प्रोसेसर के बारे में तो ऊपर आपको बता ही दिया हु कि इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर AIE प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ Adreno 512 जीपीयु दिया गया है.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ देखें तो विवो के इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. इस हैंडसेट में सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरा 16MP का f/2.0 अपर्चर, AI सेल्फी लाइटिंग, फेस ब्यूटी के अलावा और भी कई फीचर्स इस सेल्फी कैमरा में दिया गया है. विवो V9 प्रो में बैटरी 3260mAh की दी गयी है और फोन का वजन 150 ग्राम है, और थिकनेस सिर्फ 7.89mm है.

No comments

Latest Articles