Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी फैन्स के लिए खुशखबरी ! अब बिना फ़्लैश सेल के मिल रहा है ये शानदार फोन !

Teknikal Raman:  दोस्तों, अगर आप शाओमी का एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन  Mi A2  खरीदना चाह रहे थे और अभी तक फ़्लैश सेल की वजह से इसे नहीं ल...

Image result for XIAOMI MI A2 UNBOXINGTeknikal Raman: दोस्तों, अगर आप शाओमी का एंड्राइड वन बेस्ड स्मार्टफोन Mi A2 खरीदना चाह रहे थे और अभी तक फ़्लैश सेल की वजह से इसे नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. यह फोन अब बिना फ़्लैश सेल के खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है यानी ये ओपन सेल में मिलने लगा है. शाओमी मी A2 अब जब चाहें खरीद सकते हैं. कम्पनी ने कहा है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ा दी गयी है इसलिए अब इस फोन खरीदने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी. हाल ही में शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो और पोको F1 का भी एक वेरिएंट ओपन सेल में अवेलेबल करा दिया है. इन दोनों फोन्स को भी बड़ी आसानी से ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
शाओमी मी A2 को एक्स्क्लुस्विली अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम से ख़रीदा जा सकता है. इसका एक ही वेरिएंट है 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला, जिसकी कीमत 16,999 रूपये है. हालाँकि शाओमी ने कहा है कि जल्द ही वो इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च करेगा. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये स्टॉक एंड्राइड वर्जन पर चलता है. इसमें आपको शाओमी का MIUI नहीं देखने को मिलता है. अगर आपको शाओमी के फोन में स्टॉक एंड्राइड चाहते हैं तो मी A2 बेस्ट ऑप्शन है. अब चलिए इस फोन का फुल स्पेक्स आपको बता देते हैं.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और ये फोन स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसपर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 लगाया गया है. मी A2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज के बारे में तो आपको कीमत के साथ पता चल गया होगा. यह फोन आपको दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में देखने को मिलेगा. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा वेरिएंट जो आने वाला है उसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी मिलेगा.

Third party image reference
शाओमी मी A2 के कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 12MP और 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दी गयी है. इन कैमरों में AI फीचर, ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्मार्ट फेस सिलेक्शन फीचर दिए गए हैं.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G Volte सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ए-जीपीएस आदि फीचर्स उपलब्ध हैं. फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. अन्य जरुरी सेंसर accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. शाओमी ने मी A2 में 3010mAh की बैटरी दी है जो क्विक चार्ज 4.0 भी सपोर्ट करती है. फोन के साथ 10W का चार्जर दिया गया है. इस स्मार्टफोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस महज 7.3mm है.

Third party image reference

पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाईक और शेयर जरुर करें. और ऐसे ही टेक news पढ़ते रहने के लिए इस चैनल को फॉलो करें.

No comments

Latest Articles