Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे बजट स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है. इतन...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज हम आपको एक ऐसे बजट स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है. इतना ही नहीं, 6 हजार के बजट में मिलने वाला ये फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है. यह स्मार्टफोन इन्फोकस कम्पनी का है जिसका नाम Infocus Turbo 5 है. यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था.
Third party image reference
इन्फोकस टर्बो 5 की कीमत महज 5,999 रूपये है जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग साईट अमेज़न से खरीद सकते हैं. इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल जाता है. यह फोन एंड्राइड nougat ओएस पर चलता है. फोन को क्वैड कोर कोर्टेक्स A53 प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की अगर बात करें तो इस धांसू बजट फोन में आपको2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर स्टोरेज बढ़ायी भी जा सकती है. इस फोन का बॉय मैटेलिक है जिससे इसकी क्वालिटी दमदार लगती है. इन्फोकस टर्बो 5 का फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में सेट किया हुआ है.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसका कैमरा भी काफी अच्छा देखने को मिलता है. इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में 4G Volte पूरी तरह से सपोर्टेड है. यह फोन दमदार बैटरी बैकअप के लिए पॉपुलर है. ये फोन उनलोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो 6 हजार में पावरफुल बैटरी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन चाहते हैं.
Third party image reference

No comments