Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Xiaomi रेडमी नोट 5 Pro यूजर्स के लिए आयी बहुत बड़ी खुशखबरी !

Third party image reference Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, अगर आप भी शाओमी के  रेडमी नोट 5 प्रो  स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आ...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, अगर आप भी शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. जैसा कि आपको मालूम होगा रेडमी नोट 5 प्रो इंडिया में फरवरी में लॉन्च किया गया था. यह फोन शानदार डिज़ाइन, दमदार डुअल कैमरा और कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है. सबसे बड़ी कमी इस फोन की थी कि ये एंड्राइड nougat 7.1.2 पर बेस्ड MIUI 9 पर चलता था. लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि शाओमी ने इस मिड रेंज फोन के लिए स्टेबल MIUI 10 का अपडेट भारत के यूजर्स के लिए जारी कर दिया है.

Third party image reference
शाओमी इस लेटेस्ट अपडेट को फेज्ड मैनर में रेडमी नोट 5 प्रो के हरेक यूजर को OTA माध्यम से दे रहा है. इसलिए हो सकता है कि आपको ये अपडेट मिलने में कुछ वक्त लग सकता है. MIUI फोरम पोस्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक MIUI 10 का स्टेबल ROM वर्जन नंबर MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH है. इस लेटेस्ट अपडेट के साथ सितम्बर का सिक्यूरिटी पैच भी शामिल है. अपडेट साइज़ की बात करें तो वह 580MB का है. इस अपडेट में रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स को फुल-स्क्रीन जेस्चर मिल जायेगा.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले ये स्टेबल MIUI 10 का अपडेट शाओमी ने चीन के रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स को दिया था. इंडिया में सबसे पहले यह अपडेट रेडमी Y2 को कुछ ही दोनों पहले मिला है. उसके बाद अब रेडमी नोट 5 प्रो को दिया जा रहा है. MIUI 10 का अपडेट आपके फोन में अभी मिला है या नहीं ये आप मैन्युअली सेटिंग में जाकर चेक कर सकते हैं.

Third party image reference

No comments

Latest Articles