Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने जब अपना फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने जब अपना फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च किया था तो उसी समय गैलेक्सी वाच को भी इंडिया में लाने की घोषणा की थी. और आज कम्पनी ने अपने कहे मुताबिक इस स्मार्टवाच को जिसका नाम Galaxy Watch रखा गया है उसे लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें कि यह वाच सैमसंग ने दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 42mm का है जो मिडनाईट ब्लैक और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा, जबकि दूसरा वेरिएंट जो 46mm का लॉन्च हुआ उसे आप सिल्वर और मैट ब्लैक रंग में खरीद सकेंगे.
Third party image reference
सैमसंग के इस Galaxy Watch के दोनों वेरिएंट की कीमत की अगर बात करें तो इसका 42mm वर्जन 24,990 रूपये में आया है, वहीँ 46mm वेरिएंट की कीमत 29,990 रूपये रखी गयी है. इस स्मार्टवाच को अक्टूबर में बिक्री के लिए रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया जायेगा जहाँ से इसे आप खरीद पाएंगे. अब इस स्मार्टवाच के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं.
Third party image reference
सैमसंग ने गैलेक्सी वाच के 42mm वेरिएंट में 1.2 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले 360x360 पिक्सेल्स रिजोल्युसन में दिया है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी लगायी गयी है. जबकि वहीँ 46mm वेरिएंट में 1.3 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले ही गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलता है. दोनों ही गैलेक्सी वाच के डिस्प्ले का आकार गोल है.
Third party image reference
गैलेक्सी वाच के हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो, इस वाच के दोनों वेरिएंट को Exynos 9110 डुअल कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 1.15GHz पर क्लौक्ड है. इस डिवाईस में आपको768MB की रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिल जाता है. इस वाटच में accelerometer, एम्बिएंट लाइट, बैरोमीटर, gyro और HRM सेंसर भी दिया हैं.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी वाच में ब्लूटूथ 4.2, wifi, NFC, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास फीचर मौजूद है. ये स्मार्टवाच वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. सैमसंग गैलेक्सी वाच के 42mm वेरिएंट में 270mAhकी बैटरी और 46mm में 472mAh की बैटरी लगायी गयी है. इस गैलेक्सी वाच को एंड्राइड वर्जन 5.0 या इससे ऊपर के वर्जन में काम करेगा. और एप्पल के iOS 9.0 या इसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यह वाच कम्पेटिबल है.


No comments