Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग के पॉपुलर J सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी J8 पर 1000 रूपये का बम्पर कैशबैक मिल रहा है. इस फोन को ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग के पॉपुलर J सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी J8 पर 1000 रूपये का बम्पर कैशबैक मिल रहा है. इस फोन को लॉन्च हुए तीन-चार महीने ही हुए हैं. अगर आपको यह फोन पसंद है तो अभी आप इसपर कैशबैक का लाभ उठाकर काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. सबसे पहले तो आपको ये बता दूँ कि ये स्मार्टफोन मई में 18,990 रूपये में लॉन्च हुआ था और अभी कुछ समय पहले कम्पनी की तरफ से हजार रूपये की कटौती के बाद यह फोन 17,990 रूपये में बिक रहा है. लेकिन आप इस फोन पर 1 हजार रूपये का कैशबैक पाकर गैलेक्सी J8 को इफेक्टिवली 16,990 रूपये में प्राप्त कर सकते हैं.
Third party image reference
पेटीएम मॉल इस समय फेस्टिवल सीजन को देखते हुए ढेर सारे फोन्स पर जबरदस्त कैशबैक ऑफर दे रही है. उन्हीं फोन्स में से एक सैमसंग का ये गैलेक्सी J8 भी है. इस स्मार्टफोन पर 1000 रूपये का कैशबैक पाने के लिए ऑनलाइन आर्डर प्लेस करने से पहले SAM1K प्रोमोकोड अप्लाई करना होगा. फोन के शिप हो जाने के 12 दिनों बाद 1 हजार रूपये आपके पेटीएम वॉलेट में credit कर दिया जायेगा, जिसे आप वापस अपने बैंक अकाउंट में भी भेज सकते हैं. इस तरह सैमसंग का ये फोन आपको सिर्फ 16,990 रूपये में मिल जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J8 के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6 इंच का एचडी सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है. फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी है. इसके अलावा 256GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा भी है. सैमसंग का यह फोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से powered है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP+5MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी के शौक़ीन लोगों को ये फोन बहुत पसंद आता है क्योंकि इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है वो भी LED फ़्लैश के साथ. बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. और फोन में बैटरी 3500mAh की लगी है. सैमसंग गैलेक्सी J8 को आप ब्लैक या गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.
Third party image reference

No comments